UPPSC ACF RFO Exam 2025 : शैक्षिक अर्हता पूरी नहीं करने पर 27 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त, आपत्ति 11 जुलाई तक करें
UPPSC ACF RFO Exam 2025 उप्र लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वनाधिकारी परीक्षा-2025 के लिए 27 अभ्यर्थियों के आवेदन शैक्षिक अर्हता पूरी न ह ...और पढ़ें

UPPSC ACF RFO Exam 2025 सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वनाधिकारी परीक्षा 27 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए हैं।
HighLights
17 अभ्यर्थी की शैक्षिक अर्हता विज्ञापन में निर्धारित दोनों पदों के लिए पूर्ण नहीं थी
छह की योग्यता क्षेत्रीय वनाधिकारी पद के लिए निर्धारित अर्हता के अनुरूप नहीं थी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC ACF RFO Exam 2025 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वनाधिकारी परीक्षा-2025 के लिए आवश्यक शैक्षिक अर्हता पूरी न करने अथवा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराने पर 27 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। 17 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनकी शैक्षिक अर्हता विज्ञापन में निर्धारित दोनों पदों के लिए पूर्ण नहीं थी।
आपत्ति, अंकतालिका व प्रमाणपत्र 11 जुलाई तक जमा करें
छह अभ्यर्थियों की योग्यता क्षेत्रीय वनाधिकारी पद के लिए निर्धारित अर्हता के अनुरूप नहीं थी। दो अभ्यर्थी सहायक वन संरक्षक पद की आवश्यक शैक्षिक अर्हता से वंचित पाए गए। इसके अतिरिक्त एक अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर के शैक्षिक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया। साथ ही 142 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र के साथ स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष अथवा प्रत्येक वर्ष/सेमेस्टर की अंकतालिकाएं और प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किए हैं। आवेदन निरस्तीकरण पर आपत्ति और अंकतालिकाएं व प्रमाणपत्र 11 जुलाई शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से आयोग के काउंटर पर जमा करना होगा।
मुख्य परीक्षा 14 से, प्रवेशपत्र जारी
UPPSC ACF RFO Exam 2025 सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वनाधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2025 के लिए लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 14 से 28 जुलाई तक लखनऊ में होगी। इसके लिए अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र एवं निर्देश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्क्रीनिंग परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम जारी
विधायी विभाग के तहत विधिक्षण अधिकारी के एक अनारक्षित पद के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 26 अक्टूबर को होगी। लोक सेवा आयोग ने पाठ्यक्रम एवं परीक्षा योजना जारी कर दी है। यह पद 22 दिसंबर 2025 को विज्ञापित किया गया था। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा।
खबरें और भी
लिखित परीक्षा 450 अंकों की होगी
इस तरह लिखित परीक्षा 450 अंकों की होगी। परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में सामान्य अध्ययन/सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं। दूसरे भाग में संबंधित विषय से 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 50 अंकों का साक्षात्कार होगा।