UPRTOU में B.Ed और बीएड विशेष शिक्षा काउंसलिंग का शेड्यूल्ड जारी: यहां देखें कब और कहां होगी आपकी प्रवेश प्रक्रिया
यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड और बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है। काउंसलिंग 29 अगस्त से 3 सितंबर तक की जाएगी।

उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज।
HighLights
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में काउंसिलिंग 29 अगस्त से तीन सितंबर तक होगी
उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर में होगी काउंसिलिंग
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीएड एवं बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश परामर्श कार्यक्रम 29 अगस्त से शुरू होकर तीन सितंबर तक चलेगा। काउंसिलिंग का आयोजन विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में किया जाएगा।
29 अगस्त को सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का बुलावा
बीएड में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सबसे पहले होगी। 29 अगस्त को सुबह 9.30 बजे सामान्य वर्ग के रैंक 1 से 218 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी दिन दोपहर एक बजे सामान्य महिला वर्ग की रैंक 222 से 407 तक की अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
30 को अन्य पिछड़ा वर्ग की काउंसिलिंग
30 अगस्त को सुबह 9.30 बजे बीएड में अन्य पिछड़ा वर्ग के रैंक 219 से 542 तक तथा अनुसूचित जाति के रैंक 226 से 1709 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। अपराह्न एक बजे महिला अन्य पिछड़ा वर्ग के रैंक 553 से 740 तक और महिला अनुसूचित जाति के रैंक 1727 से 2569 तक की अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
31 को दिव्यांग वर्ग की काउंसिलिंग
31 अगस्त को दिव्यांग वर्ग के बीएड में 756 से 3151 रैंक तक, स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के रैंक 279 से 2611 तक तथा रक्षा कर्मी के आश्रितों के रैंक 500 से 3909 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूर्वाह्न 9.30 बजे होगी। वहीं, अपराह्न एक बजे समस्त अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रैंक 340 से 1357 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।
बीएड विशेष को काउंसिलिंग एक सितंबर से
बीएड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए काउंसिलिंग एक सितंबर से शुरू होगी। एक सितंबर को सामान्य वर्ग के रैंक 1 से 227 तक तथा सामान्य महिला वर्ग के रैंक 228 से 461 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। दो सितंबर को अन्य पिछड़ा वर्ग के रैंक 233 से 603 तक एवं अनुसूचित जाति के रैंक 229 से 1208 तक की काउंसिलिंग होगी। इसी दिन दोपहर एक बजे महिला अन्य पिछड़ा वर्ग के रैंक 617 से 884 तक और समस्त महिला अनुसूचित जाति वर्ग की काउंसिलिंग की जाएगी।
अंतिम दिन इन अभ्यर्थियों को बुलाया गया है
तीन सितंबर को बीएड विशेष शिक्षा के समस्त दिव्यांग वर्ग, समस्त स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित एवं रक्षा कर्मी के आश्रितों के रैंक 289 से 1333 तक के अभ्यर्थियों को सबह 9.30 बजे बुलाया गया है। दोपहर एक बजे समस्त अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रैंक 230 से 1329 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
