Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली एम्स के डॉक्टरों का कमाल, महिला के पेट से निकाला 7.5 किलोग्राम का भारी-भरकम ट्यूमर

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:19 PM (GMT+05:30)

    एम्स रायबरेली के चिकित्सकों ने 46 वर्षीय महिला के शरीर से सफलतापूर्वक 7.5 किलोग्राम का गर्भाशय ट्यूमर निकाला। ...और पढ़ें

    एम्स रायबरेली। (तस्वीर- फाइल)

    एम्स रायबरेली। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

     

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। चिकित्सकों ने 46 वर्षीय महिला के शरीर से 7.5 किलोग्राम के गर्भाशय ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला है। यह जटिल आपरेशन तीन घंटे से अधिक समय तक चला और चिकित्सकीय टीम के प्रयासों से सफलता मिली।

    एक महिला लंबे समय से पेट में लगातार बढ़ती सूजन से परेशान थी। जांच में पता चला कि उसके गर्भाशय में ट्यूमर विकसित हो चुका था, जिसने पेट के अधिकांश हिस्से को घेर लिया था।

    जांच के दौरान गर्भाशय में फाइब्राएड और अम्बिलिकल हर्निया की भी पुष्टि हुई। मरीज पहले से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी, जिससे सर्जरी और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई थी। यह जटिल सर्जरी प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पारुल सिन्हा एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अपाला प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

    अम्बिलिकल हर्निया के उपचार के लिए जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. शिरीष ने सहयोग किया, जबकि एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. कालीचरण दास ने आपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी संभाली।
    चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक ट्यूमर एवं उससे संबंधित अन्य विकृतियों को निकाल दिया।

    ऑपरेशन के बाद मरीज के स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रो. डॉ. पारुल सिन्हा ने कहा कि इस तरह के जटिल मामलों का सफल उपचार एम्स की उन्नत सर्जिकल क्षमता और महिला स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सांड़ के हमले में टूटी गर्दन की हड्डी, एम्स में जटिल सर्जरी