लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी, रायबरेली से छह ट्रेनें 13 तक नहीं जाएंगी चारबाग
Indian Railways: रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है। यह सभी ट्रेन लखनऊ के चारबाग नहीं जाएंगी।

छह ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया
HighLights
मेरठ या आगे जाने वाली ट्रेन उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए आलम नगर जाएंगी
प्रयागराज या रायबरेली से लखनऊ जाने वाले यात्री झेलेंगे परेशानी
जागरण संवाददाता, रायबरेली। लखनऊ में उत्तर रेलवे के स्टेशन चारबाग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण प्रयागराज या रायबरेली से आगे जाने वाले यात्रियों को अभी करीब एक महीना परेशानी झेलनी पड़ेगी।
चारबाग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण कार्यों की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। रायबरेली जिले से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है। यह सभी ट्रेन लखनऊ के चारबाग नहीं जाएंगी, बल्कि उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए आलम नगर चली जाएंगी। इन ट्रेनों को उतरेटिया और आलम नगर में रोका जाएगा, ताकि चारबाग जाने वाले यात्री इन स्टेशनों पर उतर सकें। जिससे यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी।
यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अर्चना एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस 13 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। इन ट्रेनों को लखनऊ के चारबाग के स्थान पर उतरेटिया से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए आलम नगर चलाया जाएगा।
