Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में 22 खिलाड़ियों का मार्शल आर्ट मंडलीय प्रतियोगिता में हुआ चयन, पहली बार प्लेयर्स ने लिया हिस्सा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कुराश प्रतियोगिता में 22 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय माध्यमिक प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह जनपद में पहली बार ...और पढ़ें

    22 खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई।

    22 खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई।

    HighLights

    1. रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कुराश प्रतियोगिता हुई।

    2. मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन हुआ।

    3. जनपद में पहली बार हुई मार्शल आर्ट कुराश प्रतियोगिता।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय सब जूनियर, सीनियर वर्ग बालक-बालिका कुराश (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने किया।

    इसमें ऊंचाहार जोन व सदर जोन के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले 22 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय माध्यमिक प्रतियोगिता के लिए किया गया।

    चयनित खिलाड़ियों में 14 वर्षीय बालक वर्ग में आदर्श पाल, नैतिक, शौर्य, आर्यन व 14 वर्षीय बालिका वर्ग में लक्ष्मी, सौम्या, नैंसी व अरीबा बानो रहीं। वहीं 17 वर्षीय बालक वर्ग में प्रियांशु सिंह, आदित्य जायसवाल, दिव्यांश मौर्य, अक्षत जायसवाल व वैभव कुमार और 17 वर्षीय बालिका वर्ग में शशि, रूपा देवी, अंजली का चयन हुआ।

    19 वर्षीय बालक वर्ग में युवराज मौर्य, अनमोल, रितेश यादव, गौतम कुमार व शीलू, 19 वर्षीय बालिका वर्ग में एक मात्र रिचा ही अपना स्थान बना पाई। माध्यमिक शिक्षा विभाग के खेल सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि सभी खेल प्रतियोगिताएं सुचारु रूप से व दक्ष निर्णायकों की उपस्थिति में कराई जा रही हैं।

    उन्होंने बताया कि जनपद में पहली बार कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इसकी मंडलीय माध्यमिक विद्यालय कुराश प्रतियोगिता भी जिले में ही प्रस्तावित है, जिसमें चयनित खिलाड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    यह भी पढ़ें- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह की तैयारी अंत‍िम दौर में, 26 को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल