रायबरेली में रसोई में बैठे सांप ने मासूम को डसा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
रायबरेली के नसीराबाद में घर की रसोई में खाना लेने गए सात वर्षीय अयान को जहरीले सांप ने डस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सात वर्षीय अयान को रसोई में सांप ने डसा।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मासूम की मौत।
संवाद सूत्र, नसीराबाद (रायबरेली)। राजापुर कुंवरमऊ निवासी लतीफ का सात वर्षीय पुत्र अयान रविवार को घर की रसोई में खाना लाने गया था। इस दौरान वहां पहले से ही बैठे विषैले सर्प ने उसे डस लिया। बालक की चीख पुकार सुन परिवारजन मौके पर पहुंचे।
अयान को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अयान की मौत हो गई। अयान दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था।