Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल ना पहुंचाने पर सख्ती, सलोन और सतांव के BEO को नोटिस; 48 घंटे में जवाब तलब

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:19 PM (IST)

    रायबरेली की मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, जिसमें सलोन व सतांव के बीईओ की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी किया गया। सीडीओ ने ड ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. सलोन, सतांव के बीईओ को अनुपस्थिति पर नोटिस जारी।

    2. सीडीओ ने ड्राप आउट बच्चों को स्कूल पहुंचाने पर जोर दिया।

    3. डीबीटी फंड ट्रांसफर और विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा हुई।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षाधिकारी व जिला समन्वयक की समीक्षा बैठक ली। सलोन व सतांव के बीईओ के अनुपस्थित रहने पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने चेतावनी नोटिस जारी कर 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ड्राप आउट बच्चों के मामले पर फटकार लगाई।

    सीडीओ अंजू लता ने बेसिक विभाग की सभी योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होेंने विद्यालयों के निरीक्षण के लिए बनाई गई जिलास्तरीय व ब्लाक स्तरीय विशेष जांच टीम के सदस्यों को चेताया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ शत-प्रतिशत विद्यालयों का निरीक्षण करें। डीबीटी में कुल नामांकित एक लाख 86 हजार 390 के सापेक्ष एक लाख 54 हजार 166 छात्र-छात्राओं को धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है।

    ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर विद्यालय पहुंचाने के आदेश

    17035 छात्रों का डाटा प्रगति में है। शेष 15 हजार 189 बच्चों का डाटा संबंधित अभिभावक के आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक करवाते हुए तत्काल धनराशि हस्तांतरित करने के निदेश दिए गए। ड्राप आउट बच्चों के मामले में सीडीओ ने संबंधित को कड़ी फटकार लगाई, उन्होंने कहा कि ड्राप आउट बच्चों को चिन्हित कर विद्यालय पहुंचाएं।

    इसके लिए सभी बीईओ को विद्यालयवार लक्ष्य निर्धारित कर नामांकन पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एमडीएम के अंतर्गत तिथि भोजन का आयोजन करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपना-अपना जन्मदिन किसी न किसी विद्यालय में छात्रों के साथ मनाएंगे। इस तिथि में कोई विशेष व्यंजन बनाया जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद को बड़ी सौगात, यूपी में खुलेंगी तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी; लेटर जारी

    इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक से सतांव की बीईओ शीतल श्रीवास्तव व सलोन की रिचा सिंह बिना कारण बताए गायब रहीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए राहुल सिंह ने दोनों बीईओ को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए साक्ष्य सहित 48 घंटे में जवाब देने के लिए निर्देशित किया।