रायबरेली में पेट्रोल पंप जा रहे किसान को पीटा, मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का भी आरोप
डलमऊ में पेट्रोल पंप जा रहे एक किसान को रास्ते के विवाद में मनबढ़ों ने पीट दिया, उनका मोबाइल तोड़कर 7400 रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने मामले की जांच कर क ...और पढ़ें
-1785414518745_m.webp)
HighLights
पेट्रोल पंप जा रहे किसान को रास्ते के विवाद में पीटा।
मनबढ़ों ने किसान का मोबाइल तोड़ा और 7400 रुपये छीने।
पुलिस ने घटना की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, डलमऊ (रायबरेली)। पेट्रोल पंप जा रहे एक किसान को रास्ते के विवाद में मनबढ़ों ने जमकर पीट दिया। आरोप है कि मनबढ़ो ने किसान का मोबाइल तोड़ने के साथ ही जेब में रखी नकदी भी छीन ली।
पूरे भागू के रहने वाले अमरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब सात बजे डीजल लेने पेट्रोल पंप जा रहे थे।
गंग नहर के पास हरचंदपुर के पूरे लाखन सिंह गांव के तीन लोग कार तिरछी खड़ी किए हुए थे, जिसके कारण अन्य वाहनों को निकलने में समस्या हो रही थी। अमरेंद्र का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए रास्ता खोलने के लिए कहा तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। साथ ही उनकी जेब में रखे 7400 रुपये भी निकाल लिए।
जमीन पर पटका मोबाइल
अमरेंद्र का कहना है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपितों ने उसे छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। इसके बाद आरोपितों ने दोबारा फिर उन्हें मारा पीटा।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 65 लाख, ठगी के लिए बदमाशों ने ऐसे बिछाया जाल
अमरेंद्र के अनुसार वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। हालांकि प्रसारित वीडियो की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।