रायबरेली में सबसे तेज दौड़ीं अंशिका, लंबी कूद में पल्लवी ने मारी बाजी
रायबरेली के मोती लाल नेहरू स्टेडियम में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के बच्चों का मंडलीय खेलकूद ट्रायल हुआ। इसमें अंशिका ने दौड़ में, पल्लवी ने लंबी कूद म ...और पढ़ें

HighLights
मंडलीय खेलकूद ट्रायल मोती लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ।
अंशिका ने 100 और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया।
पल्लवी ने लंबी कूद में, कुसुम ने गोला फेंक में बाजी मारी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। मोती लाल नेहरू स्टेडियम में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के बच्चों का मंडलीय खेलकूद प्रतियाेगिता के लिए ट्रायल हुआ।
इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता सलोन व महराजगंज के बीच हुई, जिसमें सलोन ने बाजी मारी।
वैशाली, साेनाक्षी, रिया, कुसुम, नंदिनी, शिवानी और महराजगंज की ओर से सानिया ज्याेति, राधिका, शालू व खुशी ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में ऊंचाहार की अंशिका, 200 मीटर दौड़ में अमावां की सलोनी व 400 मीटर की दौड़ में ऊंचाहार की अंशिका पहले नंबर पर रहीं। लंबी कूद में राही की पल्लवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं, गोला फेंक में सलोन की कुसुम व चक्का फेक में गौरा की कविता रहीं नंबर वन। बैडमिंटन मेंं डलमऊ की कल्पना, गौरा की मोहनी व गौरा की ही अंजना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।