Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली पुलिस मुठभेड़ में ज्वेलर्स चोरी गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:45 AM (IST)

    रायबरेली के अमावा में पुलिस मुठभेड़ में ज्वेलर्स चोरी गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार हुए, जिनमें दो घायल हैं। पुलिस ने आरोपियों से चांदी के आभूषण और एक ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- वीडियो ग्रैब

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. अमावा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।

    2. ज्वेलर्स चोरी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार।

    3. चांदी के आभूषण और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। अमावा में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में ज्वेलर्स चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। मिलएरिया थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए।

    घायलों को सीएचसी अमावा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली कि देर रात मिलएरिया थाना क्षेत्र के लोनियन का पुरवा गांव स्थित शारदा नहर पुल के पास कुछ बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं और नई चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक स्विफ्ट डिजायर कार और 12.80 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए।

    यह भी पढ़ें- रायबरेली के ऊंचाहार में 5 करोड़ की लागत से साइडिंग निर्माण शुरू, 5 जिलों के व्यापारियों को मिलेगी राहत

    पुलिस के मुताबिक यह बरामदगी मिल एरिया के तकिया चौराहा स्थित ज्वेलर्स दुकानों और अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से जुड़ी है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

    खबरें और भी