रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, वॉटरप्रूफ लिफाफे में भाइयों तक सुरक्षित पहुंचेगी राखी
डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर्व के लिए विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे जारी किए हैं। ये लिफाफे रायबरेली के मुख्य और उपडाकघरों में 10 रुपये में उपलब्ध हैं, ताकि बार ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रायबरेली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डाक विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। बहनों को भाइयों तक राखी भेजने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए जिले के दो मुख्य डाकघरों और 54 उपडाकघरों में वाटरप्रूफ स्पेशल लिफाफे उपलब्ध कराए जाएंगे।
कीमत 10 रुपये निर्धारित की गई है। मुख्य डाकघर घंटाघर में राखी स्पेशल वाटरप्रूफ लिफाफे के लिए अलग काउंटर खोला गया है। यहां से लोग आसानी से लिफाफा खरीदकर उसमें राखी रखकर डाक के माध्यम से भेज सकेंगे।
वाटरप्रूफ होने के कारण बारिश में राखी और अन्य सामग्री सुरक्षित रहेंगी। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के दौरान राखियों की बुकिंग और वितरण के लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
डाक अधीक्षक प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन से पहले रिजर्वेशन फुल, मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन; इनका UP-UK के कई स्टेशनों पर स्टापेज