Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में भीषण हादसों में भाई-बहन समेत तीन की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 03:03 PM (IST)

    रायबरेली में गुरुवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग हादसों में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा लालगंज रोड पर मुराई बाग स्थित गंग नहर के पास ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे में गुरुवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग हादसों में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा लालगंज रोड पर मुराई बाग स्थित गंग नहर के पास हुआ, जहां पेपर देकर लौट रहे भाई-बहन की बाइक में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना घुरवारा क्षेत्र में हुई।

    इस घटना में भी पीछे से टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक साथ हुए दो हादसों से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने लालगंज रोड स्थित घटना स्थल पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

    पूरे कुंजन निवासी अंकित एमए का छात्र था व उसकी बहन सोनम बीए में पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को अंकित व सोनम पेपर देने भैरो मिश्र का पुरवा सोडांसी गए थे। पेपर देकर दोनों वापस लौट रहे थे। लालगंज रोड पर गंग नहर के पास एक डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। ये देख अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों काे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घुरवारा कस्बा में हुई।

    सिरिस्तापुर निवासी अजय कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। रायबरेली-डलमऊ रोड पर कस्बे में एक डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए अजय को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    चंद मिनटों के भीतर क्षेत्र में डंपर की टक्कर से तीन मौतों की सूचना से लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोगों ने लालगंज रोड पर गंग नहर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।कोतवाल राघवन सिंह का कहना है कि अलग-अलग हादसों में डंपर की टक्कर से भाई बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। डंपर व चालक को पकड़ लिया गया है। पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में गंगा नदी पर बनेगा 800 मीटर लंबा पीपा पुल, ₹2 करोड़ का बजट जारी