Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में पांच करोड़ की लागत से साइडिंग निर्माण शुरू, व्यापारियों को मिलेगी लाभ

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

    रायबरेली के ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से नई साइडिंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे रायबरेली समेत आसपास के जिलों के ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. ऊंचाहार में नई रेलवे साइडिंग का निर्माण शुरू।

    2. पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रही साइडिंग।

    3. व्यापारियों को माल ढुलाई में मिलेगी बड़ी सहूलियत।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर नई साइडिंग बनाने का काम शुरू हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस साइडिंग के तैयार होने के बाद माल ढुलाई की सुविधा बेहतर होगी। इससे रायबरेली के साथ ही अमेठी, प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशांबी जिले के आंशिक व्यापारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

    साइडिंग निर्माण के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन पर काम शुरू कराया गया है। प्रस्तावित साइडिंग में प्लेटफार्म के साथ व्यापारी कक्ष, मजदूर कक्ष, टिनशेड व मालबाबू कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।

    इसके अलावा माल लदान व उतारने से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी। साइडिंग बनने के बाद व्यापारियों को माल की आवाजाही में सहूलियत मिलेगी व रेलवे के माध्यम से सामान की ढुलाई आसान हो सकेगी।

    व्यापारियों के लिए रेलवे साइडिंग बनने से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले माल को आसानी से मंगाने और भेजने की सुविधा मिलेगी। इससे सड़क मार्ग पर निर्भरता कम होने के साथ ही माल परिवहन में लगने वाले समय और खर्च में भी कमी आने की संभावना है।

    ऊंचाहार की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए आसपास के जिलों के व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद साइडिंग को माल ढुलाई के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इससे ऊंचाहार स्टेशन की माल परिवहन क्षमता में भी वृद्धि होगी।

    साइडिंग के निर्माण से स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। जिन्होंने बताया कि निर्माण कार्य शुरु हो गया। इसके साथ ही हाई मास्ट लाइटें भी लगाई जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- राप्ती नदी का पानी बुझाएगा गोरखपुर की प्यास, वार्डों के सर्वे के बाद होगी नई शुरुआत; पायलट प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

    खबरें और भी