Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में नशे में घर आया पति तो पत्नी ने की थी डंडे से पिटाई, तीन दिन बाद मिला था शव

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:50 PM (IST)

    रायबरेली में झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी ने नशे में धुत पति की डंडे से पीटकर हत्या की थी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। गौवा बाजार के पास झाड़ियों में मिले व्यक्ति के शव के मामले की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है।

    शुरुआती जांच में जिस मौत को अत्यधिक नशे का परिणाम माना जा रहा था, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवारजन की तहरीर के बाद पत्नी द्वारा की गई हत्या का मामला निकला। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

    13 जुलाई को सूची के गौवा बाजार के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। शौच के लिए गई एक महिला ने दुर्गंध आने पर झाड़ियों में देखा तो ग्रामीणों को शव की सूचना दी। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो करीब 20 ग्राम गांजा, एक चिलम और 100 रुपये नकद मिले थे।

    प्रारंभिक जांच में मामला नशे के कारण मौत का प्रतीत हो रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया। मृतक की पहचान पूरे देवी बक्स इटारा निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई थी।

    मृतक के बड़े भाई शंकर बक्स सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 10 जुलाई की रात दिनेश शराब के नशे में घर पहुंचे थे। जिस पर दिनेश का पत्नी गीता देवी से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गीता ने डंडे से दिनेश की जमकर पिटाई कर दी।

    मारपीट के बाद दिनेश घर से निकल गए और तीन दिन बाद उनका शव झाड़ियों में मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई, जिस पर पुलिस ने आरोपित पत्नी की तलाश तेज कर दी।

    खबरें और भी

    सोमवार को पुलिस ने आरोपित गीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम का कहना है कि आरोपित गीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- रायबरेली में रसोई में बैठे सांप ने मासूम को डसा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत