दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ओवरटेक करते समय दो कारों की भिड़ंंत, 2 विदेशी नागरिक समेत आठ घायल
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामपुर के पास दो कारों की टक्कर में दो विदेशी नागरिकों सहित आठ लोग घायल हो गए। सावन सोमवार के कारण एक लेन कांवड़ यात्रियों के लिए ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो कारों की टक्कर हुई।
दो विदेशी नागरिकों सहित कुल आठ लोग घायल हुए।
सावन सोमवार पर ओवरटेक के कारण हुआ हादसा।
जागरण संवाददाता, रामपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह दो कार आपस में टकरा गईं, जिससे कार में सवार आठ लोग घायल हो गए और चीख पुकार मच गई। घायलों में दो विदेशी नागरिक भी हैं। इनमें एक इंग्लैंड के चार्ली और दूसरे न्यूयार्क सिटी के ब्राइने हैं।
दोनों विदेशी नागरिक फुटबॉल कोच हैं, जो हल्द्वानी में आयोजित एक प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट के लिए दिल्ली जा रहे थे। इनके साथ गुरुग्राम के शांति सिटी निवासी सौरभ जोशी और मयूर विहार वसुंधरा के श्रेष्ठ पांडेय भी मौजूद थे।
दो गाड़ियों की टक्कर
बदायूं के आवास विकास कॉलोनी निवासी रवि कुमार अपनी पत्नी शिखा और बेटियों आरोही व अनेया के साथ सोमवार को नोयडा से बरेली जा रहे थे। रामपुर बाईपास पर आगापुर मंसूरपुर के निकट दोनों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद दोनों ओर से आ रहे वाहन रुक गए। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एनएचआई की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित है
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि सावन के सोमवार के कारण बाईपास की एक लेन कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षित की गई है, जबकि दूसरी लेन से हल् चार पहिया वाहन गुजर रहे हैं। एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही की जा रही है। ओवरटेक करने के कारण ये हादसा हुआ है। दो विदेशी नागरिकों सहित आठ लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है।