Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर को 15 अगस्त पर मिलेगी 'अटल पथ' की सौगात, मोरी गेट के पास ₹20 लाख से सजेंगे महापुरुषों के स्मारक

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:23 PM (GMT+05:30)

    रामपुर में मोरी गेट के पास 20 लाख की लागत से बन रहा अटल पथ 15 अगस्त को जनता को समर्पित किया जाएगा। यह पथ महापुरुषों के स्मारकों और प्रेरणादायी संरचनाओ ...और पढ़ें

    मोरी गेट के निकट स्वार मार्ग पर बनाई गई महापुरुषों की प्रतिमाएं। जागरण

    मोरी गेट के निकट स्वार मार्ग पर बनाई गई महापुरुषों की प्रतिमाएं। जागरण

    HighLights

    1. महापुरुषों के स्मारक भी होंगे आकर्षण का केंद्र, मोरी गेट के पास कराया जा रहा कार्य

    जागरण संवाददाता, रामपुर। नगर पालिका परिषद इस बार स्वतंत्रता दिवस पर जनता को अटल पथ समर्पित करने की योजना बना रही है। इसके लिए कार्य आरंभ भी करा दिया गया है। अटल पथ के साथ उसे भव्यता प्रदान करने को देशभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बनाने के उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के स्मारक एवं प्रतीकात्मक संरचनाएं भी विकसित की कराने की तैयारी है।

    यह अटल पथ स्वार रोड पर मोरी गेट के समीप तैयार कराया जा रहा है। आजादी के अमृत मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और शहर को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने नई पहल शुरू की है।

    इसी उद्देश्य से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरवासियों को अटल पथ की सौगात देने की तैयारी की जा रही है। नगर क्षेत्र के स्वार रोड स्थित मोरी गेट पर इस परियोजना का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, ताकि उसे स्वतंत्रता दिवस पर जनता को समर्पित किया जा सके।

    पालिका की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अटल पथ सिर्फ सड़क का सौंदर्यीकरण कराने के लिए ही नहीं बल्कि इसे देशभक्ति और प्रेरणा का केंद्र भी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अटल पथ पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित स्वरूप होगा।

    खबरें और भी

    साथ ही यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद सहित देश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के स्मारक एवं प्रतीकात्मक संरचनाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि यहां आने वाले लोगों को देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अवसर मिल सके।

    नगर पालिका परिषद का मानना है कि यह स्थल भविष्य में शहर का एक प्रमुख आकर्षण बनेगा। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी यहां पहुंचकर महापुरुषों के योगदान को जान सकेंगे। शाम के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक डिजाइन और हरियाली के कारण यह स्थान लोगों के लिए सैर और भ्रमण का भी पसंदीदा केंद्र बनने की उम्मीद है।

    अटल पथ स्थल को करीब 20 लाख रुपये के अनुमानित बजट से तैयार किया जा रहा है। अटल पथ में सौंदर्यीकरण के साथ नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए नगर पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि 15 अगस्त से पहले सभी कार्य पूरे किए जा सकें।

    नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल पथ को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य शहर को एक सुंदर और प्रेरणादायी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।

    यहां महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरुषों के स्मारक स्थापित किए जाएंगे, जिससे यह स्थान केवल सौंदर्यीकरण का उदाहरण नहीं, बल्कि देशभक्ति, प्रेरणा और राष्ट्रीय मूल्यों का प्रतीक भी बनेगा।

    यह भी पढ़ें- 'खाकी' का ऐसा रूप! रामपुर से बदायूं ट्रांसफर हुआ, लेकिन मिट्टी के बर्तन बेचने वाली गुनगुन से किया वादा नहीं भूले इंस्पेक्टर हरेंद्र