रामपुर में CBI की बड़ी कार्रवाई: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में रजा अली के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत, पीड़िता की उम्र की जांच पूरी
CBI ने रामपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी रजा अली के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं। पीड़ित बच्चियों की उम्र की जांच और बयान दर्ज करने के बाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज
HighLights
30 जून से डाले हुए थी डेरा, स्वार के रजा अली के खिलाफ जुटा पुख्ता साक्ष्य
जागरण संवाददाता, रामपुर। छोटी-छोटी बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डालने के आरोपित अली रजा के खिलाफ सीबीआइ की जांच मंगलवार को भी जारी रही। टीम ने पीड़ित बच्चियों के आयु के संंबंध में साक्ष्य जुटाए। इसके लिए बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। टीम की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। बुधवार को टीम वापस लौट जाएगी।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण को लेकर सीबीआइ 30 जून से रामपुर में सक्रिय है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपित रजा अली ने जिन दो बच्चियों की वीडियो बनाकर अपलोड की थी, उन बच्चियों को सीबीआइ ने तलाश किया। उनके स्वजन से बात की। बच्चियों और स्वजन के बयान लिए।
सोमवार को दोनों बच्चियों को सीबीआइ द्वारा न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए गए। मंगलवार को टीम ने दोनों बच्चियों की उम्र के संबंध में साक्ष्य एकत्र किए, जिसके लिए दोनों बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
प्रकरण की जांच कर रही सीबीआइ ने छह दिन में आरोपित के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं, जो उसे सजा दिलाने में अहम होंगे। अब बुधवार को टीम सभी साक्ष्यों को लेकर वापस लौट जाएगी।
आरोपित रजा अली स्वार के मुहल्ला रसूलपुर का रहने वाला है। 30 जून को सीबीआइ ने उसके घर पर छापा मारा था और वहां से अली रजा का मोबाइल व लैपटॉप कब्जे में लिया था। लगभग सात घंटे तक पूछताछ के बाद सीबीआइ की टीम वापस लौट गई थी।
खबरें और भी
मोबाइल और लैपटाप से जुटाई गई सामग्री की जांच में पुष्टि हो गई थी कि पोर्न साइट पर इनके जरिये ही आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए थे। बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने में मोबाइल का इस्तेमाल हुआ था।
आरोपित अली रजा छोटी-छोटी बच्चियों को चाकलेट आदि दिलाने का लालच देकर बंद कमरे में उनके आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर उन्हें चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित साइट पर अपलोड करता था।
सीबीआइ ने इसके बदले उसके बैंक अकाउंट में आए आठ हजार रुपये का साक्ष्य भी मिल गया। इसके बाद सीबीआइ ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही अली रजा को गिरफ्तार कर रामपुर जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें- चॉकलेट का लालच देकर बनाईं बच्चियों की वीडियो, विदेश तक पहुँची बात; रामपुर में CBI की बड़ी कार्रवाई