रामपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्कर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
रामपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो के पैर में गोली लगने से वे घायल हुए। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
पुलिस मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार हुए।
दो गो तस्करों के पैर में गोली लगी।
बमनपुरी स्टेडियम में मिले अवशेषों से जुड़ा मामला।
जागरण संवाददाता, रामपुर। पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से दो गो तस्कर घायल हुए हैं।
पुलिस का दावा है कि सोमवार सुबह बमनपुरी स्टेडियम के पास जंगल में जिन गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे, उनका वध इन्हीं गो तस्करों द्वारा किया गया था। इ
नका एक साथी और था, जो फरार हो गया। चारों रात में फिर जंगल में घूमने वाले बेसहारा गो वंशीय पशु का वध करने के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की घटना को गंभीरता से लेते हुए गो तस्करों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था।
रात में इनके दोबारा दोबारा घटना करने के इरादे से घूमने की जानकारी पर घेराबंदी की गई तो आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा जवाब में गोली चलाई गई, जिसमें दो लोग घायल होकर गिर गए।
इनमें अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव के दानिश के दोनों पैर में गोली लगी, जबकि थाना गंज के मुहल्ला पक्का बाग के जावेद के दाहिने पैर में गोली लगी। इनके दो साथी भागने लगे, जिसमें एक को पकड़ लिया जो शहर कोतवाली के मुहल्ला बंगला आजाद खा का मलिक है।
तीनों गो तस्करों के पास से दो तमंचे, दो छुरी और गोकशी के उपकरण मिले हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पेट दर्द का नाटक, पिस्टल की छिनैती और फिर... पिलखुवा मुठभेड़ में अस्पताल पहुंचा 1 लाख का इनामी