Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर पुलिस ने आजम खां के मुकदमों का ब्योरा ईडी को भेजा, जौहर यूनिवर्सिटी जांच में तेजी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:51 AM (IST)

    रामपुर पुलिस ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों और चार्जशीट का ब्योरा ईडी को भेज दिया है। ईडी जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में काला धन लगे होने ...और पढ़ें

    सपा नेता आजम खां की फाइल फोटो। जागरण

     सपा नेता आजम खां की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. रामपुर पुलिस ने आजम खां के मुकदमों का ब्योरा ईडी को भेजा।

    2. ईडी जौहर यूनिवर्सिटी में काला धन लगे होने की आशंका पर सक्रिय।

    3. आयकर विभाग ने जौहर ट्रस्ट का चैरिटेबल दर्जा रद्द किया।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। सपा नेता आजम खां के मुकदमों का ब्योरा पुलिस ने ईडी को भेज दिया है। ईडी ने स्थानीय पुलिस से आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों और चार्जशीट की सत्यापित प्रतिलिपियां तलब की थीं। आजम खां के खिलाफ आयकर विभाग के साथ ईडी की भी जांच चल रही है।

    2022 में ईडी की एक टीम जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों की प्रारंभिक पड़ताल करने आई थी। अब आयकर विभाग की सख्ती के बाद ईडी भी सक्रिय हो गई है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट यूनिवर्सिटी के निर्माण पर अनुमानित खर्च 494 करोड़ का ब्योरा उपलब्ध कराने में अब तक नाकाम रहा है।

    आयकर विभाग 23 जून को ब्योरा उपलब्ध न करा पाने समेत अन्य अनियमितताओं के आरोप में ट्रस्ट का चैरिटेबल दर्जा निरस्त हो चुका है। इसके बाद आयकर विभाग ने जौहर ट्रस्ट को दो नोटिस जारी किए। एक नोटिस में वर्ष 2015 से 2020 तक ट्रस्ट को हुई आय और व्यय के साथ जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन खरीद, इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण पर खर्च की गई धनराशि का साक्ष्यों समेत ब्योरा देने के निर्देश दिए थे।

    यह भी पढ़ें- भोलेनाथ ही नहीं, PM मोदी और 'बाबा बुलडोजर' प्रिंट टी-शर्ट की भारी डिमांड; सावन बाजार में छाया अनोखा क्रेज

    दूसरे नोटिस में ट्रस्ट को करोड़ों रुपये दान देने वाली 11 संदिग्ध फर्मों का रिकार्ड भी मांगा। ट्रस्ट इनका ब्योरा नहीं दे सका। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में काला धन लगे होने की आशंका पर अब ईडी सक्रिय है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि ईडी को ब्योरा उपलब्ध करा दिया है।

    खबरें और भी