Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोलेनाथ ही नहीं, PM मोदी और 'बाबा बुलडोजर' प्रिंट टी-शर्ट की भारी डिमांड; सावन बाजार में छाया अनोखा क्रेज

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:15 PM (IST)

    रामपुर के सावन बाजार में भोलेनाथ के साथ-साथ पीएम मोदी और 'बाबा बुलडोजर' प्रिंट वाली टी-शर्ट की भारी मांग है। कांवड़ियों के लिए थ्री-डी प्रिंटेड डिज़ाइ ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. थ्री डी प्रिंटेड और ऑपरेशन सिंदूर थीम बनी कावड़ियों की पसंद

    2. महिलाओं को भी हर-हर महादेव के दुपट्टे, शर्ट भी खूब भा रहे

    संवाद सहयोगी, रामपुर। 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह है। बाजारों में ध्वज, कपड़ों से लेकर सजावट के सामान की दुकानें सज गई हैं। बोल बम व भगवान शिव के प्रिंट वाली टी-शर्ट बाजारों में खूब दिखाई दे रही है। शिव व त्रिशूल बने टी-शर्ट और सिर पर बांधने के लिए भगवान शंकर की छपी फोटो वाला पटका बाजार में आया है।

    इसे युवा शिव भक्त काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, महिलाओं को हर-हर महादेव के दुपट्टे और टीशर्ट भी खूब पसंद आ रही है। रेलवे रोड, मेन बाजार, मिस्टन गंज, राजद्वारा, अंबेडकर पार्क, ज्वालानगर, पनवाड़िया आदि बजार भगवान शिव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

    सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त को है। तमाम शिवभक्त कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार और बृजघाट के लिए रवाना हो रहे हैं। कांवड़ लाते समय शिवभक्तों में विशेष ड्रेस कोड का क्रेज बन रहा है। जिसके कारण बाजार पूरी तरह से धार्मिक लोगो लगे टी शर्ट, झंडों और अन्य धार्मिक वस्तुओं से सज लगा है। शिवभक्त जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

    इस बार बाजार में भगवान भोलेनाथ की तस्वीरों के साथ ओम नमः शिवाय और हर-हर बम-बम लिखे टी-शर्ट विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों वाली टी-शर्ट भी कांवड़ियों के बीच खूब पसंद की जा रही हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, भारतीय सेना के शौर्य पर आधारित आपरेशन सिंदूर थीम और बाबा बुलडोजर प्रिंट वाली टी-शर्ट की भी अच्छी मांग देखी जा रही है। बच्चों के लिए थ्री-डी प्रिंटेड डिजाइन वाली टी-शर्ट और परिधान भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मिस्टन गंज के थोक कारोबारी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि इस बार दिल्ली से विशेष थ्री-डी प्रिंटेड टी-शर्ट मंगाई गई हैं।

    भगवा, सफेद और काले रंग की इन टी-शर्टों पर भगवान शिव, नंदी, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और विभिन्न धार्मिक व राष्ट्रभक्ति से जुड़े चित्र उकेरे गए हैं। बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए महिलाओं और लड़कियों के लिए भी टी-शर्ट और पायजामे उपलब्ध कराए गए हैं। इन टी-शर्ट की कीमत 125 से 200 रुपये के बीच रखी गई है, ताकि हर वर्ग का कांवड़िया इन्हें आसानी से खरीद सके।

    शिव स्वरूप के लिए लकड़ी के नाग, डमरू व त्रिशुल की मांग

    युवाओं में भोले बाबा के त्रिशूल और डमरू प्रिंट वाली टीशर्ट का केस काळी देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही नंदी के साथ महादेव, तपस्या करते महादेव प्रिंट वाली टीशर्ट, लोगों को आकर्षित कर रही है तो वहीं बोल बम फुल स्लीव टीशर्ट भी लोग खूब खरीद रहे है।

    मिस्टन गंज के दुकानदार विपिन गुप्ता का कहना है कि इन टी शर्ट की बिक्री सावन लगने से एक सप्ताह पहले से शुरू हो जाती है और पूरे सावन लोग खूब खरीदारी करते हैं।

    इस बार सावन में बच्चों के लिए विभिन्न वैराइटी में पोशाक आई है। इनमें मृगछाला, टीशर्ट और अन्य पोशाकें शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों के शिव स्वरूप के लिए प्लास्टिक और लकड़ी के नाग, डमरू व छोटे त्रिशूल उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें- 'डराने के लिए फेंका था डस्टर...' रामपुर में शिक्षक की लापरवाही से इंटर का छात्र अस्पताल पहुंचा, केस दर्ज