Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सच्चा मुसलमान नहीं कर सकता गोकशी...' रामपुर SP का विवादित वीडियो वायरल, दी सख्त चेतावनी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:30 PM (IST)

    एसपी अनिल सिसोदिया का गो तस्करों पर दिया गया विवादित बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि सच्चा मुसलमान गोकशी नहीं कर सकत ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया का गो तस्करों पर सख्ती को लेकर दिया गया आपत्तिजनक बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उनके बयान की शुक्रवार को दिन भर चर्चा रही। पुलिस अधीक्षक ने यह बयान गुरुवार को दिया था।

    जिले में गोकशी की घटनाओं को लेकर मीडिया उनसे बात कर रही थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सावन माह में गोकशी की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ती हैं। सच्चा मुसलमान गोकशी नहीं कर सकता है। जो लोग यह काम कर रहे हैं, वे सच्चे मुसलमान नहीं हैं।

    इसके बाद गो तस्करों के लिए आपत्तिजनक बात भी कही। कहा कि ऐसे लोगों का इलाज कराना ही मेरा काम है। उन्होंने बताया कि गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

    थाना स्तर पर पांच से 10 साल में जितने भी गोकशी करने वाले पकड़े गए हैं, उनका सत्यापन कराया जा रहा है। उनका डाेजियर बनाया जाएगा। उनकी पोस्टकार्ड साइज रंगीन फोटो लगेगी। पहले मुकदमों में जेल जा चुके गो तस्कराें के नाम पते डीजीपी स्तर से चलाए जा रहे एप में फीड हैं।

    उन पर भी निगरानी रखी जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उनके बयान का गलत अर्थ न निकाला जाए। सहारनपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने वहां मौलवी, मौलाना और मुस्लिम शिक्षकों के माध्यम से अपील कराई थी। गोकशी रोकने को यहां भी ऐसा ही करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोबर से बदला गांव का ढर्रा: रामपुर की किरा गोशाला ने बायोगैस से बनाई बिजली, 24 लोगों को मिला रोजगार