Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में मातम: तालाब में नहाने गए कक्षा 4 के दो मासूमों की डूबने से मौत, दोस्त ने गाँव पहुंचकर दी थी खबर

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:03 PM (IST)

    रामपुर के वजीदपुर गांव में तालाब में नहाते समय कक्षा चार के दो छात्र डूब गए, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया। उनके साथी ने गांव पहुंचकर सूचना दी, जिसक ...और पढ़ें

    मृतक आलिम और आमिर का फाइल फोटो

    मृतक आलिम और आमिर का फाइल फोटो

    HighLights

    1. भोट क्षेत्र के गांव वजीदपुर में हादसे के बाद पसरा मातम

    जागरण संवाददाता, रामपुर। भोट क्षेत्र के गांव वजीदपुर के रहने वाले कक्षा चार के दो छात्र नहाते समय तालाब में डूब गए। उन्हें डूबता देख साथ में नहा रहे उनके साथी ने चीखते चिल्लाते गांव पहुंचकर हादसे की सूचना दी। इस पर ग्रामीण के साथ दौड़कर स्वजन मौके पर पहुंचे। गांव के ही कुछ तैराक युवकों ने तालाब में कूदकर दोनों किशोरों को बाहर निकाला।

    इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ये हादसा मंगलवार दोपहर में हुआ। वजीदपुर के रहने वाले हसीन कबाड़ का काम करते हैं जबकि, रईस अहमद राजमिस्त्री हैं।

    हसीन का बेटा आलिम और रईस का बेटा भूरा गांव के ही तीसरे साथी अल्फेज के साथ नहाने के लिए गांव से लगभग एक किमी दूर स्थित तालाब पर चले गए। नहाने के दौरान आलिम और रईस दोनों गहरे पानी में चले गए।

    उन्हें डूबता देखकर उनके साथ नहा रहा अल्फेज तालाब से बाहर निकलकर गांव की ओर भागा। उसने रईस और भूरा के स्वजन को हादसे की सूचना दी। इस पर वह सभी ग्रामीणों के साथ दौड़ते हुए तालाब पर पहुंचे।

    कुछ युवकों ने तुरंत ही तालाब में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को तलाश लिया। तालाब से निकालकर उन्हें सीधे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    वहां से दोनों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां भी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आलिम तीन भाईयों में बीच के नंबर का था और उसकी एक बहन भी है। जबकि, भूरा चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था और उसकी भी एक बहन है। भोट थाना प्रभारी अर्जुन त्यागी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चॉकलेट का लालच देकर बनाईं बच्चियों की वीडियो, विदेश तक पहुँची बात; रामपुर में CBI की बड़ी कार्रवाई