गोहत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश महफूज गिरफ्तार, तमंचा बरामद
शाहबाद पुलिस ने गोहत्या मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश महफूज को मुरादाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार था और ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, शाहबाद। गोहत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश महफूज को शाहबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहा आरोपित नशा मुक्ति के बहाने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे मुरादाबाद जनपद के काशीपुर रोड स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से दबोचा।
घटना 23 नवंबर की रात की है, जब अज्ञात लोगों ने गौवंशीय पशु का वध कर अवशेष ढकिया गांव के पास जंगल में फेंक दिए थे। इस मामले में कोतवाली शाहबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुकदमे में शाहबाद निवासी सुभान, मुहल्ला कस्सावान के नन्हे, मुहल्ला नालापार के महफूज और गांव ओसी निवासी शरीफ को बिसौली निवासी परवेज, नामजद किया गया था।
पुलिस के अनुसार, सुभान और परवेज को भागने के दौरान मुठभेड़ में पैर में गोली लगी थी और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए थे, जबकि नन्हे, महफूज और शरीफ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। बाद में 16 दिसंबर को नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि शरीफ ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
फरार चल रहे आरोपित महफूज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महफूज को न्यू लाइफ केयर नशा मुक्ति केंद्र, काशीपुर रोड, रामपुर दोराहा जिला मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
खबरें और भी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महफूज हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के अनुसार उस पर बिलारी और मुरादाबाद जिलों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें विभिन्न आपराधिक धाराओं के मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि महफूज पूर्व में भी जेल जा चुका है और उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए विस्तृत जानकारी खंगाली जा रही है।