खेत में चारा काट रही 16 साल की छात्रा से बंदूक की नोक पर दरिंदगी, गांव का ही युवक फरार
सैफनी के पास एक गांव में खेत में चारा काट रही 16 वर्षीय छात्रा से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने अगले दिन परिजनों को आपबीती बताई, जिसके ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचे पीड़ित स्वजन
संवाद सूत्र, सैफनी (रामपुर)। खेत में जानवरों का चारा लेने गई 16 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे के जोर पर दुष्कर्म किया। स्वजन की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है। पीड़िता अपनी मां के साथ गांव के ही पास स्थित अपने खेत में चारा लेने गई थी।
मां कटे हुए चारे की गठरी लेकर घर लौट आई और किशोरी खेत पर ही रुककर चारा काटती रही। आरोप है कि उसे अकेला पाकर गांव का एक युवक खेत में घुस आया। उसने किशोरी की कनपटी पर तमंचा लगाया और जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पीड़िता को धमकी देते हुए फरार हो गया। स्वजन के अनुसार, किशोरी की मां जब दोबारा खेत की ओर जा रही थी, तब उसने आरोपित को खेत की तरफ से तेजी से भागते हुए देखा था।
डरी-सहमी किशोरी ने अगले दिन बताई आपबीती
घटना के बाद से किशोरी काफी डरी और सहमी हुई थी। उसकी हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उसे चिकित्सक को भी दिखाया। शुक्रवार सुबह जब मां ने उससे उदासी और घबराहट का कारण पूछा, तो पीड़िता फूट-फूट कर रो पड़ी।
खबरें और भी
उसने अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी बात बताई। घटना के बारे में सुनते ही स्वजन के होश उड़ गए। पीड़िता के माता-पिता व दादा तुरंत बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।
स्वजन ने पुलिस से आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज पंत का कहना है कि पीड़िता के पिता की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।