सावन के पहले सोमवार पर भक्ति में डूबा रामपुर, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
सावन के पहले सोमवार पर रामपुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों और कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की, मंदिरों ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सावन के पहले सोमवार पर रामपुर में उमड़ी भक्तों की भीड़।
शिवालयों में शिवभक्तों और कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक।
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे प्रमुख शिव मंदिर।
जागरण संवाददाता, रामपुर। सावन माह के पहले सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की रौनक हुई है। सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा- अर्चना की। कांवड़ियों ने भी हरिद्वार व ब्रजघाट से गंगाजल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन माह में शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। रविवार रात से ही नगर में कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, पहले सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबनगर स्थित ओम नागेश्वर महादेव मंदिर, रठौंडा स्थित श्री वामेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी।
इसके अलावा शहर व तहसीलों के अन्य प्रमुख व प्राचीन शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करनी शुरू कर दी थी। श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक भी किया तो मिष्ठान, पुष्प और फल अर्पित कर आरती की। सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्र में पुलिस बल मौजूद था।