Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Polytechnic Admission 2024: बाहरी राज्यों के छात्रों के पास भी मौका! 206 सीटें अभी भी खाली, काउंसलिंग शुरू

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:59 PM (IST)

    रामपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 206 सीटें अभी भी खाली हैं, जिसके लिए चौथे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। इस विशेष काउंसलिंग में प्रदेश के बा ...और पढ़ें

    राजकीय पॉलिटेक्निक रामपुर।

    राजकीय पॉलिटेक्निक रामपुर।

    HighLights

    1. शुक्रवार से शुरु हुई चौथे चरण की काउंसलिंग, चार अगस्त तक चलेगी

    2. जिले के तीन राजकीय पाॅलीटेक्क्निक कालेज में हुए 390 एडमिशन

    संवाद सहयोगी, रामपुर। संयुक्त पाॅलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिषद की तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने पर बाकी बची 206 सीटों पर चौथे और पांचवें चरण में विशेष काउंसिलिंग की जाएगी। चौथे और पांचवें चरण की काउंसिलंग में प्रदेश से बाहर के अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा।

    राजकीय पाॅलीटेक्निक कालेज रामपुर, चमरौआ और शाहबाद में कुल 596 सीटों का आवंटन हुआ था, जिनमें से 390 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। अभ्यर्थियों को 27 जुलाई तक का मौका दिया गया था।

    प्रथम वर्ष के लिए काउंसलिंग के बाद सीटों की स्थिति

    कॉलेज कुल सीट प्रवेश हुए रिक्त
    रामपुर 300 206 94
    शाहबाद 225 154 71
    चमरौआ 71 30 41
    कुल 596 390 206

    राजकीय पाॅलीटेक्निक कालेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। जिले में रामपुर, चमरौआ और शाहबाद में राजकीय पालीटेक्निक कालेज हैं। राजकीय पालिटेक्निक कालेज रामपुर में स्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,मैकेनिकल इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की ट्रेड हैं।

    चारों ट्रेड के लिए 300 सीट आवंटित की गई थीं। जिसमें से तीसरे चरण तक की काउंसलिंग में 206 सीट पर प्रवेश हो चुके हैं। जबकि, 96 सीट अभी रिक्त हैं। राजकीय पालिटेक्निक कालेज चमरौआ में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग के लिए 71 सीट आवंटित की गई थीं।

    द्वितीय वर्ष के लिए काउंसलिंग के बाद सीटों की स्थिति

    कॉलेज कुल सीट प्रवेश हुए रिक्त
    रामपुर 26 18 6
    शाहबाद 21 16 5
    चमरौआ 7 1 6
    कुल 52 35 17

    इसमें में मात्र 30 सीट पर ही प्रवेश हो सके थे। जबकि, 41 सीट अभी भी रिक्त हैं। राजकीय पालिटेक्निक कालेज शाहबाद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग की ट्रेड में 225 सीट आवंटित की गई थीं। जिसमें से 154 सीट पर प्रवेश हो चुके हैं। जबकि, 71 सीट के लिए चौथे और पांचवें दौर की काउंसलिंग होगी।

     

    तीसरे चरण की काउंसलिंग में अधिकांश सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। जिन छात्रों का प्रवेश शेष है, वे अब चौथे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होकर प्रवेश ले सकते हैं। इस विशेष प्रक्रिया में अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा।

    - सिमरत सिंह गिल, जिला नोडल अफसर व प्रधानाचार्य राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज, रामपुर


    यह भी पढ़ें- रामपुर में CBI का फिर डेरा: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में जब्त डिजिटल डेटा खंगालने पहुंची दिल्ली की टीम, बड़ी कार्रवाई के संकेत

    खबरें और भी