दहेज को लेकर टूटा रिश्ता जोड़ने के लिए दारोगा भर्ती परीक्षा देने आई युवती पूर्व मंगेतर के साथ फरार
Saharanpur News : सहारनपुर में दारोगा भर्ती परीक्षा देने आई एक युवती अपने पूर्व मंगेतर के साथ फरार हो गई। उनकी शादी दहेज की बढ़ती मांग के कारण टूट गई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
दारोगा भर्ती परीक्षा देने सहारनपुर पहुंची थी युवती।
युवती के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। यूपी एसआइ की लिखित भर्ती परीक्षा देने आई युवती-युवक के साथ फरार हो गई। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की तो पता चला कि युवती उसी युवक के साथ गई है जिससे उसकी शादी होनी थी। मगर दहेज की मांग को लेकर रिश्ता टूट गया था। युवती व युवक की 15 फरवरी 2026 को शादी होनी थी।
मुजफ्फरनगर के कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने नगर कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी शादी लोनी (गाजियाबाद) के परमहंस विहार निवासी युवक के साथ तय हुई थी। दोनों परिवारों ने 15 फरवरी 2026 की तारीख भी फाइनल कर दी थी लेकिन जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आई तो दूल्हे पक्ष की दहेज की डिमांड बढ़ती चली गई। आरोप है कि लड़के और उसके माता-पिता ने दहेज में ज्यादा सामान की मांग शुरू कर दी। जिसके बाद मामला बिगड़ गया और शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया।
यह भी पढ़ें- SI Recruitment: अंशुल की आधार कार्ड डिटेल पर परीक्षा दे रहा था चिंटू कुमार, इस कारण खुल गई उसकी पोल
इसके साथ ही 16 फरवरी को मोरना पुलिस चौकी पर समझौता हो गया। स्वजन के मुताबिक शनिवार 14 मार्च को युवती दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा देने सहारनपुर के राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज पहुंची थी। परीक्षा खत्म होने के बाद अचानक वह युवक के साथ चली गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। नगर कोतवाल नेमचंद ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।