Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SI Recruitment: अंशुल की आधार कार्ड डिटेल पर परीक्षा दे रहा था चिंटू कुमार, इस कारण खुल गई उसकी पोल

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 16 Mar 2026 01:31 PM (GMT+05:30)

    SI Exam Fraud: सहारनपुर में एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गोचर महाविद्यालय में चिंटू कुमार अंशुल के आधार कार्ड पर परीक्ष ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. सहारनपुर में पकड़ा गया आरोपित, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।

    2. अन्य मामले में आरोपित दो सिपाहियों को भेजा गया जेल

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र स्थित गोचर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर द्वितीय पाली के दौरान बायोमैट्रिक और आयरिस मिलान में गड़बड़ी सामने आई। जांच के दौरान परीक्षा दे रहे युवक को रोक लिया गया।

    पड़ताल में पता चला कि रोल नंबर के आधार पर परीक्षा दे रहा युवक चिन्टू कुमार पुत्र हीरालाल निवासी परतापुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ है, जबकि बायोमैट्रिक सत्यापन में उसकी पहचान अंशुल पुत्र जसवीर सिंह के रूप में सामने आई।

    पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने सेना भर्ती के लिए अपने आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलवा ली थी और उसी पहचान के आधार पर परीक्षा देने पहुंचा था। इससे पूर्व इसी पहचान के आधार पर वह अग्निवीर परीक्षा भी दे चुका था। उसने यह कदम भर्ती के लिए उम्र अधिक होने के कारण उठाया था।  

    पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) शशिप्रकाश शर्मा की तहरीर पर थाना रामपुर मनिहारान में आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- एसआई भर्ती परीक्षा दे रहे UP पुलिस के दो सिपाही नकल करते पकड़े, एक मुरादाबाद और दूसरा बिजनौर में तैनात

    ओएमआर शीट बदलकर नकल करने के मामले में पकड़े गए दोनों सिपाहियों को भेजा गया जेल

    उधर एसआइ भर्ती परीक्षा देने के दौरान ओएमआर शीट बदलकर नकल करने के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपित सिपाहियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। इसके साथ ही सहारनपुर पुलिस बिजनौर व मुरादाबाद एसएसपी को पत्र लिखकर उन पर कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखेगी।

    यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, बंदूक के बल पर पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर की लूटपाट

    उत्तर प्रदेश पुलिस एसआइ लिखित भर्ती परीक्षा की पहली पाली में शनिवार को राजकीय कन्या इण्टर कालेज लिंक रोड पर अभिषेक पुत्र जयवीर सिंह निवासी किशनपुर बराल थाना रमाला जनपद बागपत व रोबिन खोखर पुत्र उमेश कुमार निवासी मुहल्ला बंगला छपरौली थाना छपरौली जनपद बागपत को ओएमआर शीट बदलकर नकल करते हुए केंद्र व्यवस्थापिका व प्रधानाचार्य अनिता सिंह ने पकड़ा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Highway पर आपत्तिजनक वाक्य लिखने के मामले में दो महिलाओं सहि‍त तीन आरोपित गिरफ्तार

    दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।दोनों आरोपित सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    नगर कोतवाल नेमचंद ने बताया कि दोनों आरोपित सिपाहियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहीं विभागीय कार्रवाई के लिए दोनों सिपाहियों के तैनाती वाले जिलों में अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। तैनाती वाले जिलों से दोनों सिपाहियों पर आगे की कार्रवाई होगी। तैनाती वाले जिलों से पुलिस मुख्यालयों को पत्र लिखा जाएगा।