Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एसआई भर्ती परीक्षा दे रहे UP पुलिस के दो सिपाही नकल करते पकड़े, एक मुरादाबाद और दूसरा बिजनौर में तैनात

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 08:13 PM (GMT+05:30)

    UP Police SI exam : सहारनपुर में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान दो पुलिसकर्मियों को नकल करते पकड़ा गया। उनके खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-2 ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. सहारनपुर में राजकीय कन्या इंटर कालिज के परीक्षा केंद्र पकड़े गए।

    2.  पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस किया दर्ज

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। एसआई भर्ती की परीक्षा देने के लिए पहुंचे यूपी पुलिस के दो सिपाहियों को पकड़ा गया। आरोपितों के सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एक पुलिसकर्मी मुरादाबाद में 24वीं बटालियन पीएसी में तैनात है जबकि दूसरा बिजनौर में एक न्यायिक अधिकारी के गनर के रूप में तैनात है।

    उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई लिखित भर्ती परीक्षा में पहली पाली में राजकीय कन्या इण्टर कालिज लिंक रोड परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापिका अनिता सिंह ने दो अभ्यर्थियों को एक दूसरे की ओएमआर शीट बदलकर नकल करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापिका ने केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी।

    पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही उनकी ओएमआर शीट लेकर केंद्र व्यवस्थापिका को दी। जिस पर ओएमआर शीट को सील कर दिया गया। पूछताछ में नकल करने वालों ने अपना नाम अभिषेक पुत्र जयवीर सिंह निवासी किशनपुर बराल थाना रमाला जनपद बागपत व रोबिन खोखर पुत्र उमेश कुमार निवासी मौहल्ला बंगला छपरौली थाना छपरौली जनपद बागपत बताया।

    यह भी पढ़ें- UP पुलिस का हेड कांस्टेबल 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

    नगर कोतवाली में दोनों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभिषेक मुरादाबाद स्थित 24वीं बटालियन पीएसी में तैनात है जबकि रोबिन खोखर बिजनौर जिले में एक न्यायिक अधिकारी के यहां पर गनर के रूप में तैनात है। मामले की विवेचना एसआइ महेंद्र चौहान कर रहे हैं। नगर कोतवाल नेमचंद न बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Highway पर आपत्तिजनक वाक्य लिखने के मामले में दो महिलाओं सहि‍त तीन आरोपित गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, बंदूक के बल पर पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर की लूटपाट