Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP पुलिस का हेड कांस्टेबल 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

    By Vishva Pratap Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 11 Mar 2026 02:44 PM (IST)

    Saharanpur News : सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले में सदर ब ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो और इंसेट में आरोपित हेड कांस्टेबल विनोद कुमार।

    प्रतीकात्मक फोटो और इंसेट में आरोपित हेड कांस्टेबल विनोद कुमार।

    HighLights

    1. एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा।

    2. मुकदमे से नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मंडी कोतवाली में विवेचना में नाम न बढ़वाने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपित हेड कांस्टेबल विनोद कुमार बागपत के दोघट क्षेत्र का रहने वाला है।

    मंडी कोतवाली क्षेत्र के खाता खेड़ी निवासी इमरान पुत्र रिजवान ने बताया कि उसके भाई फैजल का नाम मंडी कोतवाली में दर्ज मुकदमे में न बढ़वाने के नाम पर पुलिस चौकी खाताखेड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने उनसे रिश्वत की मांग की थी।
    आरोपित हेड कांस्टेबल ने विवेचना कर रहे दारोगा से मुकदमे में नाम नहीं बढ़वाने की एवज में उसपर 15 हजार रुपये देने का दबाव बनाया।

    उसने मामले की शिकायत एंटी करप्शन सहारनपुर में कर दी। एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप बिछा कर बुधवार को इमरान को रुपये लेकर पुलिस चौकी भेज दिया। जैसे ही इमरान ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को रिश्वत की रकम दी, एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपित के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को आरोपित के साथ हुई बातचीत की आडियो रिकार्डिंग भी दी है, जिसमें वह रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रहा है।

    यह भी पढ़ें- 11 साल जेल में रहने पर भी नहीं सुधरा युवक, जमानत पर आने के बाद भाभी और दो भतीजियों पर तेजाब फेंका

    फायरिंग व कार में तोड़फोड़ के मामले में तीसरा आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा

    बीती 24 फरवरी को बड़गांव-बुड्ढा खेड़ा सर्विस मार्ग पर देहरादून से घर लौट रहे कार सवार युवकों पर बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी तथा लाठी-डंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए थे। ग्रामीणों को आता हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- होटल में सेमिनार कर दि‍या मोटे मुनाफे का लालच, दो लोगों से 39 लाख 58 हजार रुपये ठगे

    इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीसरे आरोपित बोबी उर्फ प्रियांशु पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम कैरवाली थाना मधुबन जिला करनाल हरियाणा को बड़गांव-देवबंद मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस दो आरोपितों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

    यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला ने पहले प्रेमी के साथ मिलकर की दूसरे प्रेमी की हत्या

    थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि वादी योगेंद्र पुत्र देवेंद्र निवासी दल्हेड़ी ने गाड़ी पर हमलाकर तोड़फोड़ व तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाकर निखिल व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।