Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर: कुकर्म से परेशान होकर की थी मुतवल्ली की हत्या, पुलिस पूछताछ में दो नाबालिगों ने कबूला जुर्म

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 12:31 PM (GMT+05:30)

    सहारनपुर में मदीना मस्जिद के मुतवल्ली नौशाद की हत्या के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिगों ने कुकर् ...और पढ़ें

    मुतव्वली हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

    मुतव्वली हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। चिलकाना रोड पर मदीना मस्जिद के मुतवल्ली की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    आरोपित के कब्जे से पुलिस ने डंडा भी बरामद किया है। पुलिस की जांच राजफाश हुआ है कि नाबालिग आरोपितों ने कुकर्म से परेशान होकर मुतवल्ली की हत्या कर दी थी। मुतवल्ली काम करने के रुपये भी नहीं देता था।

    पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार को एसपी सिटी व्याेम बिंदल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीती 16 मई को चिलकाना रोड स्थित मदीना मस्जिद के कमरे में मुतवल्ली नौशाद का शव मिला था। जो कि पिछले 22 साल से मस्जिद में ही रह रहा था।

    मृतक की नाक से खून और माथे पर चोट के निशान भी मिले थे। इस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई दिलशादी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

    जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। जिसके आधार पर दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लिया। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौशाद के यहां काम करते थे। नौशाद कुकर्म करता था, जिससे वह लंबे समय से परेशान थे।

    खबरें और भी

    इसी वजह से उन्होंने डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। तीनों के बीच काफी देर तक हाथापाई भी हुई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये जाने वाला डंडा भी बरामद किया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक चुनाव, 8 जुलाई को होगा सभापति और उप सभापति के लिए मतदान