विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में सड़क हादसा: ITBP डीआईजी परमेंद्र सिंह और चालक की मौत, पांच घायल

Updated: Sat, 15 Aug 2026 01:24 PM (IST)

सहारनपुर के झबीरण के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में आईटीबीपी के डीआईजी परमेंद्र सिंह और उनके चालक रविशंकर की मौत हो गई। सरकारी गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ, जिसमें कुल पांच लोग घायल हुए थे।

सांकेतिक तस्वीर। सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, आईटीबीपी डीआईजी और चालक की मौत

सांकेतिक तस्वीर। सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, आईटीबीपी डीआईजी और चालक की मौत

HighLights

  1. आईटीबीपी के डीआईजी और चालक की मौत।

  2. सहारनपुर के झबीरण के पास हुआ हादसा।

  3. सरकारी गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से टक्कर।

जागरण  संवाददाता, सहारनपुर। हाईवे से होकर देहरादून की ओर से आ रही एक सरकारी गाड़ी जैसे ही झबीरण के समीप पहुंची संतुलन खोने के बाद डिवाइडर से टकरा सड़क के दूसरी पटरी पर पहुंच गई, जहां हरियाणा की ओर से आ रही गाड़ी से टकरा गई। दोनों गाड़ियों में सवार पांच लोग घायल हो गए।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीआईजी और चालक की मौत

सरकारी गाड़ी में आईटीबीपी के डीआईजी 48 वर्षीय परमेंद्र सिंह व उनके चालक 46 वर्षीय रविशंकर की राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गनर जयराम घायल हो गया।

accident car saharanpur

जयराम और दूसरी गाड़ी में सवार देवेंद्र कौर और गुरनायक निवासी करनाल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- PM Matsya Sampada Yojana: तालाब से लेकर मछली बेचने का खर्च उठाएगी सरकार, यूपी में 24 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें- यूपी में दिसंबर में जनगणना का दूसरा चरण: 40 सवालों का नोटिफिकेशन जारी, पहली बार जाति भी शामिल