संभल: छात्रा से छेड़खानी का आरोपित बहजोई कोतवाली से हुआ फरार, पुलिस में मची खलबली
संभल में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया एक युवक बहजोई कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर फरार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
छात्रा से छेड़खानी के आरोपित मोहम्मद जैद का फरार होना।
बहजोई कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपित।
पुलिस की कई टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हैं।
संवाद सहयोगी, संभल। छात्रा से छेड़खानी करते पकड़ा गया आरोपित पुलिस को चकमा देकर बहजोई कोतवाली से फरार हो गया। उसके भागने की जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। आरोपित की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस सरायतरीन उसके घर के साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी दबिश दे रही है।
मंगलवार की दोपहर पवांसा पुलिस चौकी के गांव चिरौली भगवंतपुर-धुरेटा मार्ग पर हाईस्कूल की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान सरायतरीन के मुहल्ला नजरखेल निवासी मोहम्मद जैद और गांव धुरेटा निवासी अतीक ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को पकड़कर की थी पिटाई
ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपितों को बहजोई कोतवाली ले आई। हालांकि छात्रा के स्वजन ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों युवकों को कोतवाली में ही बैठा रखा था। इसी दौरान मौका पाकर मोहम्मद जैद पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा में अंदरूनी कलह: मेरठ-सहारनपुर के कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के सामने जताई नाराजगी
यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम
स्वजन ने कार्रवाई से किया था इनकार, कोतवाली में बैठाए गए थे दोनों युवक
युवक के भागने की जानकारी होते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम आरोपित के सरायतरीन स्थित घर भी पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए रिश्तदारों ले घर दबिश देने के साथ ही पुलिस की कई टीमें आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी खोजबीन कर रही है। मामले में जब कोतवाल राजीव मलिक से जानकारी करने का प्रयास किया तो उनका फोन नहीं उठ सका।
