Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM योगी का संभल दौरा: करोड़ों की सौगात से बदलेगी जिले की तस्वीर, युवाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:39 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभल दौरे पर जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्र में करोड़ों की सौगातें मिलेंगी। चंदौसी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राजकीय पॉल‍िटेक्‍न‍िक चंदौसी में 7.06 करोड़ से बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    2. तीन कस्तूरबा छात्रावास व दो नए राजकीय हाईस्कूल भी होंगे समर्पित

    संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 18 जुलाई को प्रस्तावित संभल दौरे के दौरान जिले को शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सौगात मिलेंगी। युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में राजकीय पालीटेक्निक चंदौसी में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से 7.068 करोड़ रुपये की लागत से ''सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'' की स्थापना का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा।

    इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, इंडस्ट्री आधारित कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा बालिका शिक्षा को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभल, बहजोई और चंदौसी में 3.190 करोड़ रुपये प्रति छात्रावास की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे।

    इन छात्रावासों के शुरू होने से दूरदराज के क्षेत्रों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित आवासीय सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री असालत नगर जारई और सैंजनी में 1.328 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन राजकीय हाईस्कूलों का भी लोकार्पण करेंगे।

    इन विद्यालयों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज के विद्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    चंदौसी में नए बस स्टेशन व संभल में रोडवेज कार्यशाला का होगा शिलान्यास

    इस दौरान बहजोई में 63.250 करोड़ रुपये की लागत से 100 शैय्या (बेड) वाले अत्याधुनिक जिला चिकित्सालय भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया जाएगा। यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा और जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    इसके साथ ही चंदौसी तहसील में 5.546 करोड़ रुपये की लागत से नवीन बस स्टेशन का शिलान्यास किया जाएगा। नया बस स्टेशन बनने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

    वहीं, संभल में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की 13.890 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक डिपो कार्यशाला का भी शिलान्यास होगा। इससे रोडवेज बसों के रखरखाव एवं मरम्मत की व्यवस्था बेहतर होगी और परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

    यह भी पढ़ें- 162 फर्जी पट्टों के बाद संभल में एक और महाघोटाला! शिक्षक की पत्नी के नाम 10 बीघा 'करोड़ों की जमीन' पर फंसा पेंच