राजघाट में मंदिरों तक पहुंचा पानी: नरौरा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से 39 सेमी नीचे, तटीय क्षेत्रों में अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर नरौरा बैराज पर तेजी से बढ़ रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। राजघाट में गंगा का पानी मंदिरों ...और पढ़ें

खतरे के निशान से केवल 39 सेंटीमीटर नीचे पहुंची गंगा।
HighLights
गंगा का जलस्तर नरौरा बैराज पर लगातार बढ़ रहा है
राजघाट में गंगा का पानी मंदिरों की दहलीज तक पहुंचा
सिंचाई विभाग ने बैराज पर निगरानी और सतर्कता बढ़ाई
संवाद सहयोगी, संभल। पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के बाद गंगा अब अपने तेज तेवर भी दिखाने लगी हैं। नरौरा बैराज पर लगातार बढ़ रहा जलस्तर और बढ़ता डिस्चार्ज गंगा के रौद्र रूप की आहट दे रहा है। वहीं राजघाट में गंगा का पानी बढ़कर मंदिरों की दहलीज तक पहुंच गया है।
शुक्रवार शाम चार बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर 178.36 मीटर से बढ़कर 178.37 मीटर दर्ज किया गया, जबकि डिस्चार्ज 1,67,951 क्यूसेक से बढ़कर 1,72,721 क्यूसेक हो गया।
वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान 178.765 मीटर से केवल 39 सेमी नीचे है। गंगा के बढ़ते प्रवाह को देखते हुए सिंचाई विभाग ने बैराज पर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। यदि ऊपरी क्षेत्रों से पानी का दबाव इसी तरह बना रहा तो जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। तटीय गांवों के लोग भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- UP Weather: 1 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD का लेटेस्ट अपडेट; पीलीभीत सहित कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
खतरे के निशान से केवल 39 सेंटीमीटर नीचे पहुंची गंगा, हर घंटे बढ़ रहा डिस्चार्ज
अंकित कुमार, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड अलीगढ़ ने बताया कि नरौरा बैराज पर गंगा के जलस्तर और डिस्चार्ज की लगातार निगरानी की जा रही है। वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन विभाग पूरी सतर्कता के साथ हर घंटे हालात का आकलन कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है।