Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में शादी का झांसा देकर नौ साल शोषण, मतांतरण के दबाव पर FIR दर्ज

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 10:57 AM (IST)

    संभल में जावेद ने शादी का झांसा देकर एक युवती का नौ साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया। बाद में दूसरी शादी करने पर विरोध करने पर मतांतरण का दबाव बनाया ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. जावेद ने युवती का नौ साल तक शोषण किया।

    2. दूसरी शादी के बाद मतांतरण का दबाव बनाया।

    3. पुलिस ने चार आरोपियों पर FIR दर्ज की।

    जागरण संवाददाता, संभल। जावेद ने शादी का झांसा देकर करीब नौ वर्ष तक युवती का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। बाद में आरोपित ने दूसरी जगह निकाह कर लिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो मतांतरण के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसके माता-पिता की हाईवे किनारे परचून की दुकान है, जहां वह भी बैठती थी।

    शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, प्राथमिकी दर्ज

    2017 में दुकान के सामने जावेद की इन्वर्टर-बैटरी की दुकान थी। जावेद दुकान पर सामान लेने आता रहता था। इसी दौरान दोनों में जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे फोन पर बातचीत शुरू कर दी। उसने प्रेम का इजहार किया और बात न मानने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। जल्द शादी का झांसा देकर जावेद उसे दोस्त मोहम्मद शारिक और कुछ दिन बाद एक परिचित के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं, इस दौरान उसकी मांग में सिंदूर भी भरा।

    इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद ही शादी का बनाया दबाव

    आरोप है कि शादी का भरोसा देकर जावेद ने करीब नौ वर्षों तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। 28 मार्च 2026 को जावेद ने मुस्लिम युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर उसने विरोध किया तो जावेद ने दो माह बाद पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का भरोसा दिया। ऐसा न होने पर आरोपित के घर गई तो उसे पीटा गया।

     

    यह भी पढ़ें- आगरा में कातिल पत्नी का कबूलनामा: बोली- छोड़ देती तो जेल से भी बदतर होती जिंदगी, 16 साल से सह रही थी पति की पिटाई

    जावेद के भाई अहेलिया और कय्यूम ने भी उसे धक्का देकर निकाला। कहा कि वह काफिर है और पहले इस्लाम धर्म कबूल करे, तभी शादी होगी।

    चौधरी सराय चौकी प्रभारी आशीष तोमर ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने जावेद, उसकी पत्नी निदा, भाई अहेलिया और कय्यूम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

    यह भी पढ़ें- आगरा: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी का चौंकाने वाला सच


    खबरें और भी