संभल: लोहा कारोबारी रोहताश के प्रतिष्ठान पर जीएसटी-एसआईबी की बड़ी छापेमारी
राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने बहजोई के इस्लामनगर रोड पर लोहा कारोबारी रोहताश के गोदाम और दुकान पर जीएसटी चोरी की आशंका में छापेमारी की। ...और पढ़ें

छापा के दौरान टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, बहजोई। इस्लामनगर रोड पर लोहा कारोबारी रोहताश के गोदाम और दुकान पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे राज्य कर विभाग की एसआइबी टीम ने छापेमारी की, जो देर शाम तक लगातार जारी रही। टीम के सदस्य अंदर दस्तावेजों और स्टाक की जांच में जुटे रहे और किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई।
इस्लामनगर रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर दोपहर दो बजे से कार्रवाई जारी
बताया जा रहा है कि जीएसटी चोरी की आशंका को लेकर पूर्व में की गई अंदरूनी जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। हालांकि टीम के किसी भी सदस्य ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इनकार किया है।
अभिलेखों की गहन जांच की जा रही
सूत्रों के अनुसार बिलिंग, स्टाक मिलान और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह कार्रवाई रात आठ बजे तक भी जारी रही।