विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल जामा मस्जिद हरिहर मंदिर विवाद: अब 25 अगस्त को होगी सुनवाई, यूपी सरकार के समय मांगने पर मिली नई तारीख

Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:26 AM (IST)

संभल में जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 25 अगस्त को होगी। प्रदेश सरकार द्वारा समय मांगे जाने के कारण उच्चतम न्यायालय ने यह नई तारीख दी है।

फाइल।

फाइल।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट में संभल जामा मस्जिद केस की सुनवाई टली

  2. प्रदेश सरकार के अनुरोध पर अब 25 अगस्त को सुनवाई होगी

  3. हिंदू पक्ष ने शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताया था

जागरण संवाददाता, संभल : सुप्रीम कोर्ट में जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के प्रकरण की सुनवाई इस मंगलवार को भी नहीं हो सकी। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार के समय मांगने पर अब प्रकरण में 25 अगस्त तारीख दी गई है। 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष ने संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट चंदौसी में किया था।

कोर्ट के आदेश पर उसी शाम पहले चरण का और 24 नवंबर 2024 को दूसरे चरण का सर्वे किया गया। इसी दिन हिंसा हुई थी।

हाई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध जामा मस्जिद कमेटी ने की है अपील

मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने 18 मई 2025 को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट चंदौसी ने शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद में सर्वे को सही ठहराते हुए मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी। एक जुलाई 2025 को मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की, जो पांच अगस्त को पंजीकृत हुई। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में पहली सुनवाई 22 अगस्त 2025 को हुई, जिसमें हिंदू पक्ष को नोटिस जारी हुआ था।

यह भी पढ़ें- आगरा में जीएसटी चोरी का बड़ा पर्दाफाश: GST सहायक आयुक्त समेत 3 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का केस

यह भी पढ़ें- यूपी में अग्नि सुरक्षा में लापरवाही 148 अस्पतालों को पड़ी भारी, आयुष्मान योजना से निलंबित