Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी के सामने पति का मर्डर, पिता ने बहू पर लगाया हत्या कराने का आरोप; बदमाशों ने तमंचा सटाकर मारी गोली

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 08:49 PM (GMT+05:30)

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां के गांव चनपुरा के पास तीन बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है ...और पढ़ें

    एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने पत्नी से आवश्यक तथ्य जुटाए।
    एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने पत्नी से आवश्यक तथ्य जुटाए।

    HighLights

    1. ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहा था युवक
    2. पुलिस घटना के कारणों को तलाशने में जुटी

    जागरण संवाददाता, संभल। धनारी थाना क्षेत्र के चनपुरा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर ससुराल से पत्नी के साथ वापस आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उसकी पत्नी ने तीन अज्ञात बदमाशों का जिक्र किया। देर शाम को पिता की तहरीर ने पूरा मामला बदल दिया। 

    पिता ने बताया कि बेटे की हत्या में उसकी पत्नी की साजिश है। उसने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मौके से पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीओ बहजोई दीपक कुमार के अनुसार, तहरीर के आधार हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    यह है पूरा मामला

    धनारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक गुरुवार की दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब बाइक से पत्नी के साथ थाना क्षेत्र के गांव स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। 

    प्रत्यक्ष दर्शी के रूप में मौजूद पत्नी ने पुलिस को बताया था कि गांव चनपुरा के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोका और मारपीट की। विरोध करने पर पत्नी के सामने ही उसके पति के चेहरे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके चिल्लाने पर वह भाग गए । 

    उधर, घटना के बाद मौके पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत भी पहुंच गए। उन्होंने मौके का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की पत्नी पर ही आरोप लगाया है।

    खबरें और भी

    तहरीर में कई आरोप लगे हैं। इसमें पत्नी के अवैध संबंध की बात कही गई है। पत्नी व उसके तीन साथियों पर हत्या का आरोप लगाया गया। तहरीर के बाद पुलिस की जांच का एंगल बदल गया। महिला पुलिस कर्मी पूछताछ में जुटी हैं।

    मौके पर मिले सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी के रूप में मरने वाले युवक की पत्नी का बयान लिया गया है। युवक के पिता ने भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

    तहरीर के आधार पर युवक की पत्नी व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का षड्यंत्र रचने व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों बिंदुओं पर जांच की जारी है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

    -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी संभल

    यह भी पढ़ें: भारत बंद को लेकर मायावती का BJP के साथ सपा-कांग्रेस पर न‍िशाना, SC/ST आरक्षण को निष्क्रिय बनाने का लगाया आरोप

    यह भी पढ़ें: अयोध्या के बाद कन्नौज में दुष्कर्म के आरोपित के करीबी पर बुलडोजर की कार्रवाई, ध्वस्त की गई कोल्ड स्टोरेज की दीवार