कांवड़ यात्रा 2026: संभल में भारी वाहनों के लिए नया ट्रैफिक प्लान, एक अगस्त सुबह आठ बजे से लागू होगा डायवर्जन
संभल पुलिस ने सावन कांवड़ यात्रा के लिए भारी वाहनों के डायवर्जन का प्लान जारी किया है। यह एक अगस्त से चरणबद्ध तरीके से लागू होगा, जिसमें कांवड़ मार्गो ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सावन कांवड़ यात्रा के लिए डायवर्जन प्लान जारी।
भारी वाहनों का कांवड़ मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित।
एक अगस्त से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी व्यवस्था।
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभल पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। प्रथम चरण का डायवर्जन एक अगस्त की सुबह आठ बजे से तीन अगस्त की शाम छह बजे तक लागू रहेगा।
इसके बाद आठ से 11 अगस्त, 15 से 17 अगस्त और 22 से 24 अगस्त तक यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस अवधि में ट्रक, कैंटर, बस, ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य सभी भारी मालवाहक वाहनों का कांवड़ मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली, मुरादाबाद, बदायूं, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
सावन के प्रत्येक शनिवार सुबह आठ बजे से सोमवार शाम छह बजे तक रहेगा डायवर्जन
पुलिस ने राधा गोविंद इंस्टीट्यूट चंदौसी, रजपुरा शुगर मिल, खिरनी तिराहा स्थित गंगा एक्सप्रेसवे ग्राउंड, कृषि उत्पादन मंडी बबराला और बहजोई के बड़े ग्राउंड को होल्डिंग एरिया बनाया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर यातायात व्यवस्था के अनुसार वाहनों को इन स्थानों पर रोका जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर डायवर्जन मार्ग और समय में भी परिवर्तन किया जा सकता है।
प्रमुख डायवर्जन बिंदु
- मुरादाबाद से दिल्ली: मुरादाबाद से आने वाले भारी वाहन चंदौसी चौराहा, संभल से चौधरी सराय, संभल, खिरनी कट गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए हापुड़ के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।
- मुरादाबाद से अलीगढ़ और आगरा: बिलारी के गांधी मूर्ति तिराहे से हजरतनगर गढ़ी, सिरसी-बिलारी तिराहा, चंदौसी चौराहा, संभल, चौधरी सराय, संभल, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, बबराला, गुन्नौर और नरौरा पुल होकर आवागमन कराया जाएगा।
- बदायूं से दिल्ली: बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन चंदौसी ग्रीन बाईपास, सिम्स कॉलेज के पास संभल तिराहा, चंदौसी, चौधरी सराय, संभल, खिरनी कट गंगा एक्सप्रेसवे और हापुड़ के रास्ते दिल्ली जाएंगे।
- बदायूं से अलीगढ़ और आगरा: चंदौसी ग्रीन बाईपास से संभल तिराहा, चंदौसी, चौधरी सराय, संभल, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, बबराला, गुन्नौर और नरौरा पुल होकर यातायात संचालित होगा।
- इस्लामनगर–बहजोई अलीगढ़ मार्ग: इस्लामनगर चौराहा, बहजोई से संभल तिराहा, बहजोई, बेहटा जयसिंह चौराहा, टिकटा रोड, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, बबराला, गुन्नौर और नरौरा पुल होकर वाहनों को भेजा जाएगा।
- दिल्ली से संभल, चंदौसी और मुरादाबाद: दिल्ली से आने वाले भारी वाहन हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे कट से खिरनी कट होकर संभल और आगे अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- अलीगढ़ से संभल, चंदौसी और मुरादाबाद: नरौरा पुल, गुन्नौर, बबराला, नूरपुर तिराहा, गवां और संभल होकर यातायात संचालित किया जाएगा।
- अलीगढ़ से बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ: गुन्नौर से सहसवान और बदायूं के रास्ते यातायात भेजा जाएगा, जबकि दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन नरौरा पुल मार्ग का उपयोग करेंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये
खबरें और भी
कांवड़ मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध
1- चंदौसी–बनियाठेर–बहजोई–पाठकपुर–धनारी–कैल–नूरपुर तिराहा–बबराला–राजघाट (एनएच-509),
2- जोया–असमौली–संभल–पंवासा–बहजोई और चौधरी सराय, संभल–सैदनंगली–गजरौला मार्ग पर भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें- आसमान में दिखाई देगा शानदार नजारा: पृथ्वी के करीब आएगा धूमकेतु टेम्पल 2, दो अगस्त को देख सकेंगे
बबराला में दो किमी रहेगा वन वे मार्ग
बबराला–नूरपुर तिराहा मार्ग: इन्द्राचौक, बबराला से नूरपुर तिराहा तक भारी वाहनों का संचालन आवश्यकता के अनुसार वन-वे व्यवस्था में कराया जाएगा और कांवड़ियों की संख्या के अनुसार यातायात नियंत्रित किया जाएगा।