नोएडा में प्यार, 3 राज्यों में तलाश... 3 साल बाद प्रेमी संग मिली महिला, अब बयान पर टिकी आगे की कहानी!
तीन साल पहले नोएडा से प्रेमी संग फरार हुई महिला को पुलिस ने कासगंज से बरामद किया है। अब उसके बयान दर्ज होंगे, जिससे तय होगा कि वह पुराने पति के साथ रह ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
HighLights
आज दर्ज किए जाएंगे बयान, फिलहाल पुलिस ने वन स्टाप सेंटर में रखा, जुनावई थाना क्षेत्र के करियामई गांव का मामला
सौरव प्रजापति, संभल। कभी-कभी ऐसे किस्से सामने आते हैं। जो, न सिर्फ पुलिस के सिरदर्द बनते हैं बल्कि इंसानियत से भरोसा उठाने वाले होते हैं। तीन साल पहले एक महिला अपने पति को छोड़ कर नोएडा से प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने सोचा कि शायद कहीं गुम हो गई। इसलिए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। अब पुलिस तीन साल से महिला की तलाश में जुटी रही।
कभी मुंबई पहुंची तो कभी दिल्ली के रेलवे स्टेशनों और झारखंड में पसीना बहाया मगर, उसका सुराग नहीं मिला। फिर अचानक महिला ने अपने मायके में स्वजन से संपर्क किया तो उसकी लोकेशन प्राप्त हुई।
अब पुलिस ने उसे बरामद किया तो पता चला कि वह कहीं गुम नहीं बल्कि प्रेमी के साथ गई थी और शादी कर एक बच्चा भी पैदा हो गया है। आज बरामद महिला के बयान दर्ज होंगे। उन बयानों के आधार पर भी यहां से आगे की कहानी तय होगी कि वह अपने पुराने पति के साथ रहेगी या फिर प्रेमी के साथ जीवन बिताएगी।
संभल के थाना जुनावई के गांव करियामई निवासी रामनिवास 2016 में झारखंड के जिला धनबाद के थाना निरकुंडा क्षेत्र की एक महिला को शादी कर घर लाया था। पति-पत्नी एक साथ कमाने के लिए नोएडा रहने लगे। वहां पर ही मेहनत-मजदूरी करते। पति को अपनी पत्नी पर बेहद भरोसा भी था लेकिन, पत्नी का नोएडा में ही किसी दूसरे मजदूर पर दिल आ गया।
फिर पत्नी अपने पति को छोड़कर 23 फरवरी 2024 प्रेमी के साथ चली गई। इस साजिश से पति पूरी तरह अनभिज्ञ रहा, इसलिए उसने अपने को कई दिन तलाशा मगर, कुछ पता न लगने पर 19 मई 2024 को जुनावई थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी। महिला की तलाश में पति भी भटकता रहा और पुलिस के लिए यह प्रकरण सिरदर्द बन गई।
खबरें और भी
थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि महिला की तलाश के लिए पुलिस मुंबई पहुंची। वहां पर कुछ पता न लगने पर दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर चस्पा किए। दो बार झारखंड जाकर महिला के मायके वालों से पूछा गया। नोएडा में भी तलाशा गया मगर, कुछ पता नहीं लगा।
आखिर में अब महिला ने अपने प्रेमी के मोबाइल से मायके वालों से संपर्क किया तो सुराग मिला। मायके वालों ने नंबर पुलिस को साझा किया, फिर पुलिस ने नंबर की लोकेशन तलाशी तो पता चला कि वह कासगंज के थाना सौरो के गांव पंचलाना में छिपी हुई है। पुलिस टीम ने संबंधित ठिकाने से गुरुवार को महिला बरामद कर लिया।
पता चला है कि महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है। अब सवाल यह है कि महिला पहले पति के घर जाएगी या फिर प्रेमी के साथ ही जिंदगी बिताएगी, यह बात शुक्रवार को न्यायालय में होने वाले बयान के बाद क्लियर हो पाएगी। फिलहाल वह वन स्टाप सेंटर पर है और उसे बरामद कर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।