संभल में फिर गहराया मस्जिद विवाद: बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद पहुंचेगी ASI की टीम, सामने आया जामा मस्जिद कनेक्शन
संभल के चौधरी सराय स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम जल्द ...और पढ़ें

चौधरी सराय में बाबा बाहउद्दीन शाह मस्जिद। जागरण
HighLights
सोमवार को आ सकती है टीम, प्रशासन ने निकाला रिकार्ड, चौधरी सराय चौराहे पर स्थित मस्जिद का मामला
जागरण संवाददाता, संभल। शहर के मुख्य चौराहा चौधरी सराय में बनी बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच अब आगे बढ़ने लगी है। प्रशासन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के अधिकारियों से संपर्क कर टीम को बुलाया है। एसडीएम विकास चंद्र का कहना है कि सोमवार या मंगलवार को टीम आ सकती है। फिलहाल मस्जिद से जुड़े रिकार्ड निकाले गए हैं। जिन गाटा संख्या पर मस्जिद बनी है। वो, संपत्ति जामा मस्जिद के नाम पर ही दर्ज है।
31 अगस्त को जामा मस्जिद के आसपास अवैध कब्जे की शिकायत करने वाले श्रीकल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी ने जिलाधिकारी को शिकायत की थी।
जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) संरक्षित इमारत (हरिहर मंदिर/जामा मस्जिद) के नाम पर कई संपत्तियां हैं। इनमें बड़ा दरवाजा क्षेत्र में गाटा संख्या 170/1 में 1210 वर्ग मीटर तथा 170/3 में 610 वर्ग मीटर जमीन भी है।
दोनों गाटा संख्या बराबर-बराबर हैं। आरोप है कि वर्ष 1920 से एएसआइ संरक्षित होने के बावजूद करीब 10 से 15 वर्ष पूर्व कुछ असामाजिक तत्वों ने इन दोनों संपत्तियों पर अवैध रूप से चौधरी सराय चौराहा पर बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद बनाकर कब्जा कर लिया।
मस्जिद जानबूझकर किलानुमा बनाई गई। जिससे भविष्य में पुलिस प्रशासन के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बने। पत्र में वर्ष 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध हिंसा उल्लेख किया।
बताया कि तब इसी मस्जिद से निकली हथियारबंद भीड़ ने चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने रोडवेज बस में आग लगाने के साथ पुलिस बल पर भी हमला किया था।
डीएम ने एसडीएम को जांच के लिए निर्देश दिए हैं। उसके बाद से जांच का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि मस्जिद कमेटी का दावा है कि जिस जमीन पर मस्जिद है वो, वफ्क की जमीन है।
यह भी पढ़ें- संभल हिंसा केस: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, AI और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 1 साल में पूरा करें ट्रायल
यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: 'हिंसा के वक्त फारूकी के घर छिपा रहा...' सपा विधायक के बेटे के बयान और जांच रिपोर्ट में फंसा बड़ा पेंच
