Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर किया गर्भवती, फिर गुपचुप रचाई दूसरी शादी; देवर पहुँचा जेल

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:49 PM (IST)

    संभल के धनारी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने और फिर दूसरी शादी करने के आरोप में उसके देवर हेमराज को गिरफ्तार कर जे ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक इमेज

    प्रतीकात्‍मक इमेज

    संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। धनारी थाना के एक गांव में पति की मौत के बाद सहारे की आस लगाए बैठी चार बच्चों की मां के साथ धोखा करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले पति की मृत्यु के बाद उसके देवर हेमराज ने शादी करने का वादा कर उसे भरोसा दिलाया।

    इसी भरोसे में उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला चार माह की गर्भवती भी हो गई, लेकिन आरोपित ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि 23 जुलाई को हेमराज ने दूसरी युवती से शादी कर ली।

    इसके बाद उसे अपने साथ हुए धोखे का अहसास हुआ। न्याय न मिलने पर उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एसपी के आदेश पर धनारी थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

    मंगलवार को पुलिस ने आरोपित हेमराज को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कच्चे मकान में नहीं रहेगा कोई मजबूर: BDO देंगे लिखित गारंटी, संभल में 943 आवासों के लिए फिर शुरू होगा सर्वे

    खबरें और भी