Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौसी में शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर FIR: सुसाइड नोट में लिखा- 'शादी का झांसा देकर 3 साल किया शोषण'

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 06:13 PM (IST)

    चंदौसी में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका के सुसाइड नोट के आधार पर अधिवक्ता अजय ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की घटना, मृतका ने छोड़ा था सुसाइड नोट

    संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। निजी स्कूल की शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण और बाद में धोखा मिलने से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 30 जून की सुबह मानसिक रूप से परेशान युवती ने घर में जहर खा लिया था।

    मिलक मौलागढ़ निवासी एक व्यक्ति की बहन चंदौसी के एक पब्लिक स्कूल में अध्यापिका थी। आरोप है कि करीब तीन वर्ष पूर्व कचहरी गेट के सामने स्थित एक दुकान पर उसकी मुलाकात क्षेत्र के ही अजय सैनी से हुई थी। अजय ने बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया और पिछले तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

    करीब एक महीने पहले जब युवती के स्वजन को इस बात का पता चला, तो उन्होंने सामाजिक बदनामी के डर से अजय के स्वजन से शादी की बात की। लेकिन आरोपित शादी की बात से मुकर गया। स्वजन के अनुसार, आरोपित अजय ने पहले पीड़ित पक्ष के खिलाफ मारपीट की एक झूठी तहरीर थाने में दी थी।

    पुलिस ने 13 जून को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। वहां जिम्मेदार लोगों ने शादी कराने का आश्वासन देते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। फिर भी आरोपित नहीं माना और कथित रूप से कहीं और शादी तय कर ली। 30 जून की सुबह मानसिक रूप से परेशान युवती ने घर में जहर खा लिया था।

    खबरें और भी

    हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे मुरादाबाद के सिलेक्ट हास्पिटल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद जब स्वजन मृतका के कमरे की अलमारी व्यवस्थित कर रहे थे, तो वहां एक कापी में युवती का सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि अजय ने मुझे शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और फिर कहीं और शादी तय कर ली।

    मैं समाज में कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोपित अजय सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- स्मार्टफोन को बनाया सफलता की सीढ़ी: सिर्फ YouTube से पढ़ाई कर बनीं 'मुख्य सेविका', संभल की रेनू ने पेश की मिसाल