विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में चोरों का अनोखा कारनामा: लाखों की चोरी के साथ खाई मिठाई और पीया दूध, देशी घी भी चुरा ले गए

Published: Sat, 29 Aug 2026 11:49 AM (IST)

संभल के सारंगपुर गांव में चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कपड़े चुरा ...और पढ़ें

चोरी की जानकारी देतीं महिलाएं।

चोरी की जानकारी देतीं महिलाएं।

HighLights

  1. संभल के सारंगपुर गांव में दो घरों में चोरी हुई।

  2. चोरों ने लाखों के आभूषण, नकदी, कपड़े चुराए, मिठाई खाई।

  3. एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

जागरण संवाददाता, संभल। कैला देवी थाने के गांव सारंगपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। चोर नकब लगाकर घरों में दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व कपड़े ले गए। ग्रामीणों ने एक घर के पीछे घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर खिरनी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

गांव सारंगपुर निवासी जमुना सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। वह भी साथ चले गए थे। घर पर भाई हरपाल, बेटा सतीश और बेटी अनीता शुक्रवार की रात आंगन में सो रहे थे।

कमरे में ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय चोरों ने कमरे में नकब लगाकर चार जोड़ी चांदी की चेन, कड़े, पैंडल, सोने की ताबीजिया, 60 हजार रुपये और कपड़े चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी करीब दो किलो मिठाई खा गए। पांच किलो देसी घी ले गए।

sambhal chori small

चोरों ने लगाए नकब  को दिखाते गृह स्वामी।

घर में भी चोरों ने नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया

वहीं गांव के ही रघु सिंह के घर में भी चोरों ने नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रघु सिंह घर के बाहर आंगन में सो रहे थे, जबकि पत्नी रक्षाबंधन करने के लिए गई थी। नकब लगाकर घर में घुसे चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। करीब एक किलो दूध चोर पी गए।

यह भी पढ़ें- '48 घंटे में हत्यारों का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम आवास के बाहर करूंगी सुसाइड', अंकित बालियान की पत्नी की धमकी

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: शूटर्स ने 22 सेकंड में दागीं 20 से ज्यादा गोलियां, प्लॉट में लोड किए थे हथियार

एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा

शनिवार तड़के में जब रघु सिंह उठे तो घर में नकब लगा देखा। वह घर के पीछे पहुंचे तो एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कैला देवी सचिन कुमार ने बताया कि अभी तक मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी की जा रही है।