संतकबीर नगर में ट्रेन से गिरे बिहार के युवक की मौत, दिल्ली से लौट रहा था घर
दिल्ली से घर लौट रहे बिहार के एक युवक की संतकबीर नगर में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। 22 वर्षीय लखन कुमार परिवार का सबसे बड़ा बेटा था, जिसकी मौत से परिजन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
दिल्ली से घर लौटते समय युवक की ट्रेन से मौत।
संतकबीर नगर के खलीलाबाद में हुई यह दुखद घटना।
मृतक लखन कुमार परिवार का एकमात्र सहारा था।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। दिल्ली से घर जा रहे बिहार के एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गयी। यह घटना संतकबीर नगर जनपद के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र भुवरिया रेलवे क्रासिंग के पास गत शुक्रवार की देर रात हुई। सूचना मिलने पर स्वजन शनिवार को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। वहां पर उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बलुआ गांव निवासी 22 वर्षीय लखन कुमार पुत्र मिठाई ट्रेन से दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। गत शुक्रवार की देर रात ट्रेन संतकबीर नगर जनपद के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भुवरिया रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची थीं।
इसी दौरान उनकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ट्रेन चालक ने रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद स्वजन को घटना के बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा पेड़, सात घंटे से आवागमन बाधित
शनिवार को दोपहर के समय जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास स्वजन पहुंचे। इन्होंने बताया कि लखन कुमार करीब डेढ़ माह पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली गया था। वह गत शुक्रवार को ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। वह सबसे बड़ा बेटा था। उसी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थीं।