संतकबीर नगर में ब्रिटिश मौलाना और उनके बेटे फिर नहीं हुए कोर्ट में पेश, सुनवाई टली
ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान और उनके बेटे तौसीफ रजा एसडीएम खलीलाबाद कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिससे मदरसे की भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के मामल ...और पढ़ें
-1784362255669_m.webp)
मौलाना शमसुल हुदा खान और उनके बेटे तौसीफ के पेश न होने पर अब सोमवार को होगी अगली सुनवाई। जागरण
HighLights
मौलाना शमशुल हुदा खान और बेटे कोर्ट में नहीं आए।
मदरसे की भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का मामला।
लगातार अनुपस्थिति से सुनवाई टली, अगली तारीख सोमवार।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान और उनके बेटे तौसीफ रजा शुक्रवार को भी एसडीएम खलीलाबाद की अदालत में पेश नहीं हुए। लगातार अनुपस्थिति के कारण मदरसे की भूमि को राज्य सरकार में निहित करने से संबंधित प्रकरण की सुनवाई एक बार फिर टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान दुधारा थाना क्षेत्र के देवरियालाल गांव के मूल निवासी हैं। वह भारत के साथ-साथ ब्रिटेन के भी नागरिक हैं। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोश्त मंडी में उनके नाम से कुल्लियतुल बनातिर रजविया मदरसा संचालित है, जिसका प्रबंधक उनका बेटा तौसीफ रजा है।
मदरसे की भूमि को राज्य सरकार में निहित किए जाने के संबंध में एसडीएम खलीलाबाद की अदालत में वाद विचाराधीन है। इस मामले में अदालत ने दो मई 2026 को मौलाना शमशुल हुदा खान, उनके बेटे तौसीफ रजा, सहसरांव निवासी नूरुल हक, उनकी मां आशिया खातून तथा खलीलाबाद निवासी निजामुद्दीन सहित पांच लोगों को नोटिस जारी किया था।
यह भी पढ़ें- संत कबीर नगर में फिशिंग कैट नहीं, सुरसा चमनजोत के जंगल में छिपा है तेंदुआ
इसके बाद सात जुलाई, 10 जुलाई, 14 जुलाई और 17 जुलाई को भी मौलाना और उनके बेटे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। लगातार अनुपस्थिति के कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब न्यायालय ने अगली सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित की है।