Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में दादा-दादी, पोते-नाती की मौत: टीनशेड में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, सभी ने मौके पर तोड़ दिया दम

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:23 AM (IST)

    संतकबीर नगर के खलीलाबाद क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टीनशेड में जा घुसा, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीनशेड में घुस गया।

    हादसे में टीनशेड के नीचे बैठे दंपती समेत दो मासूम बच्चों की मौके पर ही जान चली गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार, कुर्थियां गांव निवासी लालजी (55) पुत्र गनपत अपनी पत्नी ज्ञानमती (50), 10 वर्षीय पौत्र आदर्श पुत्र अनिल कुमार तथा आठ वर्षीय नाती सत्यम पुत्र राजेश निवासी पकरी आराजी, थाना दुधारा के साथ सोमवार की सुबह घर के बाहर सड़क किनारे बने टीनशेड में बैठे थे।

    अपने मामा के घर आया था सत्यम

    सत्यम अपने मामा के घर आया हुआ था। इसी दौरान खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे उतर गया और टीनशेड को तोड़ते हुए सीधे लोगों पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

    WhatsApp Image 2026-07-27 at 8.19.41 AM (1)

    मौके पर मची चीख-पुकार

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली खलीलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

    खबरें और भी

    दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    WhatsApp Image 2026-07-27 at 1.10.17 PM

    हादसे के कारण फोरलेन की एक लेन पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर रामगढ़ताल हादसा: नीली बत्तियों की चमक में चटख हुआ लापरवाही का अंधेरा