Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संत कबीर नगर में मगहर नगर पंचायत बोर्ड बैठक स्थगित, कोरम पूरा न होने से सिर्फ तीन सभासद पहुंचे

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 09:16 PM (GMT+05:30)

    मगहर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में केवल तीन सभासद उपस्थित होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। चेयरमैन अनवरी बेगम ने सभी सभासदों को विकास कार्यों के प्रत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मगहर नगर पंचायत बोर्ड बैठक हुई स्थगित।

    2. कुल 13 में से सिर्फ तीन सभासद उपस्थित।

    3. चेयरमैन ने विकास कार्यों पर जोर दिया।

    संवाद सूत्र, मगहर (संत कबीर नगर)। नगर पंचायत मगहर में चेयरमैन अनवरी बेगम की अध्यक्षता मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 13 में से केवल तीन सभासद ही उपस्थित रहे। इसके अलावा दो मनोनीत सभासद भी शामिल हुए। इस पर चेयरमैन ने बैठक को स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों की प्रत्येक सभासद की जिम्मेदारी होती है।

    उन्होंने कहा कि उनके यहां कुल 13 सभासद हैं। इसमें केवल तीन सभासद अतुल कुमार श्रीवास्तव, आमिर कादरी, रईस आलम उपस्थित रहे। इसके अलावा मनोनीत सभासद अरुण कुमार गुप्ता, गौरव निषाद उपस्थित रहे। कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।