Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे रमेश सिंह, रामकोटि मंदिर के जीर्णोद्धार की रखी आधारशिला

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:59 PM (GMT+05:30)

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने अपने पैतृक गांव शाहपट्टी पहुंचकर रामकोटि मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर विकास की लगभग 1.11 करोड़ रुपये की परियोजनाओ ...और पढ़ें

    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण

    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण

    HighLights

    1. रमेश सिंह का पैतृक गांव शाहपट्टी में हुआ भव्य स्वागत।

    2. रामकोटि मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 1.11 करोड़ की परियोजनाएं शुरू।

    3. सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

    संवाद सूत्र, लोहरैया, (संतकबीर नगर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव शाहपट्टी पहुंचे रमेश सिंह का शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। यहीं पर उन्होंने विधायक गणेशचंद्र चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामकोटि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं परिसर के विकास से जुड़ी करीब 1.11 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

    मंदिर परिसर में 59.38 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला, 12.58 लाख रुपये से सामुदायिक शौचालय, 4.93 लाख रुपये से पावर ब्लाक, 2.50 लाख रुपये से सोलर लाइट, एक लाख रुपये से पत्थर की बेंच, 79 हजार रुपये से वाटर कूलर तथा हाईमास्ट लाइट सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।

    स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रमेश सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। रामकोटि मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता जगदीश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि द्वाबा क्षेत्र लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में ब्रिटिश मौलाना और उनके बेटे फिर नहीं हुए कोर्ट में पेश, सुनवाई टली

    कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह और विधायक गणेशचंद्र चौहान ने भी संबोधित किया तथा रमेश सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोहरैया ओमप्रकाश राय, मंडल अध्यक्ष पौली अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष हैसर सरोजनंदिनी पांडेय, नगर पंचायत हैसर बाजार-धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह, सच्चिदानंद निगम, रणविजय सिंह, संजय पाठक, रमाकांत निषाद, फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह, प्रदीप अग्रहरि, पंकज पांडेय, राजू राणा, प्रमोद सिंह, धर्मपाल, पिंटू सिंह, विजय बहादुर सिंह, नितेष राय आदि उपस्थित रहे।

    खबरें और भी